Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

विरासत टैक्स विवाद पर सरोजनीनगर विधायक ने रखा पक्ष, आंकड़ों के साथ, कांग्रेस की नीयत पर उठाया सवाल

Published on: 25-04-2024

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए डॉ. सिंह ने कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा द्वारा अमेरिका की तर्ज पर विरासत टैक्स लगाए जाने की वकालत पर तीखी टिप्पणी करते हुए सरोजनीनगर विधायक ने लिखा कि भारत में, परिवार और संबंधों के बंधन बहुत मजबूत हैं, जो हमारे देश, संस्कृति और धर्म की नींव हैं। लोग न केवल अपने लिए नहीं बल्कि अपने बच्चों और परिवार के लिए कमाने का प्रयास करते हैं।

बच्चों और परिवार के दूसरे सदस्यों के लिए अर्जित मेहनत की कमाई को छीनने की कांग्रेस की मानसिकता को नृशंस बताते हुए डॉ. सिंह ने लिखा कि ऐसा लगता है कि कांग्रेस के लोग विदेशी ताकतों के प्रभाव में हैं और उनका लक्ष्य हमारी पारिवारिक व्यवस्था को तोड़ना और हमारे समाज को कमजोर करना है।

सरोजनी नगर विधायक ने विदेशों में परिवार रूपी संस्था के संबंध में आंकड़े शेयर करते हुए लिखा कि कमजोर परिवार और रिश्तों की व्यवस्था के कारण विदेशों में आत्महत्या और अवसाद की दर सबसे अधिक है। अमेरिका में तलाक की दर प्रति 1,000 विवाहित महिलाओं पर 14.56 तलाक है, जो तलाक की सबसे अधिक संभावना वाले 100 देशों में से 19वें स्थान पर है, जबकि भारत में, 2022 में यह प्रति 1,000 लोगों पर केवल 0.01 (लगभग 1%) है, एक दुनिया में सबसे कम में से एक है।

इसी तरह, शराब की लत से ग्रसित अमेरिका की कुल आबादी का 13.9% है, जबकि भारत में यह 4.9% है। संयुक्त राज्य अमेरिका में 10 में से 1 से अधिक लोगों में अवसाद व्याप्त है, जबकि भारत में यह अभी आधे से भी कम है। विधायक ने आगे जोड़ा कि आत्महत्या के संबंध में, अमेरिका में प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 14.51 की दर और दुनिया में 31वीं रैंक है जो भारत की तुलना में बहुत अधिक है।

सरोजनी नगर विधायक ने लिखा कि कांग्रेस द्वारा विरासत पर टैक्स की बात करना न केवल शर्मनाक है बल्कि देश, संस्कृति और परिवार रूपी संस्था के लिए हानिकारक भी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel