Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नेताजी के नाम पर राजनीति ना करे सरयू राय

Follow

Published on: 28-11-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। नेता जी विचार मंच कदमा के अध्यक्ष भोला नाथ गोस्वामी एवं महासचिव मनोज झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि वर्ष 2010 से कदमा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के जयंती का सफलता पूर्वक आयोजन किया जा रहा है एवं वर्ष 2011 में सुभाष चंद्र बोस जी के प्रतिमा का अधिष्ठापन किया गया है।

चूँकि उक्त स्थल मुख्य मार्ग के चौराहे पर है और स्थल पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है जिस सुगमतापूर्वक आवागमन हेतु उक्त सड़क का चौडीकरण किया जाना अनिवार्य हो गया था इस क्रम में श्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा नेता जी विचार मंच के कमेटी के साथ बैठक कर यह आश्वस्त किया गया था कि भले ही नेता जी सुभाष पार्क थोड़ी छोटी हो जायेगी परन्तु पार्क का सौंदर्यीकरण कर भव्यता प्रदान की जायेगी साथ ही नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा को भी भव्यता पूर्वक अधिष्ठापन किया जाएगा।

इसी क्रम में सड़क चौडीकरण कार्य के कारण नेता जी के प्रतिमा को हटाया गया है। पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी के द्वारा उक्त स्थल का सौंदर्यीकरण, सेड निर्माण एवं नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की भव्य प्रतिमा को पुनर्स्थापित कराया जाने का कार्य सुचारु एवं निर्बाध रूप से जारी है।

अतः बन्ना गुप्ता जी के सामाजिक को स्वयं के द्वारा किया जाने वाला कार्य बताकर जनता को दिग्भ्रमित ना करें एवं इस तरह की ओछी राजनीति न कर स्वच्छ राजनीति करें एवं क्षेत्र के विकाश कार्य कर जनता को नागरिक सुविधा प्रदान करें तथा जमशेदपुर को उन्नत और प्रगतिशील जमशेदपुर बनाने में भूमिका अदा करें।

नेता जी सुभाष चंद्र बोस देश के आदर्श हैं और हमारी भावनाओं से जुड़े हैं अतः इस मामले में कोई भ्रामक बातें ना कहें जिससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुँचे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel