Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीओ धालभूम ने सदर अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, कार्य स्थल से अनुपस्थित 4 डॉक्टर को शो-कॉज के दिए निर्देश

Follow

Published on: 25-02-2025

  • ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग एवं मरीजों के वार्ड का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों का किया अवलोलन, मरीजों से बातचीत कर दी जा रही सुविधाओं की ली जानकारी

जमशेदपुर (झारखंड)। धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार द्वारा सदर अस्पताल, जमशेदपुर का औचक निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होने विभिन्न वार्ड का निरीक्षण कर चिकित्सीय सुविधाओं एवं संसाधनों का अवलोकन किया। ओपीडी, स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग सहित अन्य विभागों के निरीक्षण के दौरान उन्होने मरीजों से भी अस्पताल प्रबंधन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।

ओपीडी के निरीक्षण में चार डॉक्टर अनुपस्थित पाये गए जिनमें ईएनटी की डॉ प्रीति पांडेय, स्कीन की डॉ निकिता गुप्ता, ग्यानोकोलॉजी की डॉ गीताली घोष और डेंटल के डॉ विमलेश कुमार हैं, चारों चिकित्सकों को कार्यस्थल से बिना पूर्वानुमति अनुपस्थित रहने पर सिविल सर्जन को शो-कॉज का निदेश दिया गया। साथ ही चिकित्सकों का रोस्टर उनके कक्ष में तथा कक्ष के बाहर भी चिपकाने हेतु निदेशित किया गया।

अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम द्वारा सभी वार्ड, शौचालय आदि में बेहतर साफ-सफाई सुनिश्चित कराने, पेयजल की उचित व्यवस्था, रजिस्टर अपडेट रखने का निदेश दिया गया । वार्ड निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों को दी जाने वाली भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई, नियमित अंतराल पर बेडसीट बदलना, डॉक्टर की विजिट के संबंध में पूछताछ की।

अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा बेहतर किए जाने के उद्देश्य से अस्पताल का निरीक्षण आगे भी किया जाएगा ताकि उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कैसे हो इसे सुनिश्चित कराया जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel