Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एसडीओ, धालभूम ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

Follow

Published on: 28-02-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर एसडीओ, एलआरडीसी, बीडीओ, सीओ द्वारा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार द्वारा जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में मैट्रिक बोर्ड परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लिया गया तथा कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो।

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को सख्त निर्देश दिया कि एक बेंच पर दो से अधिक छात्र-छात्राएं नहीं बैठें। उन्होंने स्पष्ट किया कि मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण परीक्षा केंद्र में लाना सख्त मना है। उन्होंने प्रतिनियुक्त पुलिस बल को निर्देश दिया कि प्रथम और द्वितीय पाली में छात्रों की अच्छी तरह जांच कर ही उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठाएं ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel