Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सरायकेला खरसावां : विभागीय संकल्प के अनुरूप सभी कार्यों का निष्पादन सुनिश्चित करें- उपायुक्त

Follow

Published on: 29-11-2024

-विभाग के निर्देशानुसार 15 दिसंबर से धान खरीद का कार्य प्रारम्भ होगा, सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करें- उपायुक्त

जमशेदपुर, सरायकेला खरसावां (झारखंड)।समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान अधिप्राप्ति से संबंधित जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से धान अधिप्राप्ति के लिए पैक्सों का चयन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।

बैठक में धान अधिप्राप्ति हेतु सर्वसम्मति से कुल 16 पैक्स का चयन किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति को लेकर किसानों को नजदीकी पैक्स से टैग करने का निर्देश दिया। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में समस्याओं का सामना ना करना पड़े।

किसानो की सहूलियत को देखते हुए उपायुक्त ने कुचाई प्रखंड के दलभंगा तथा खरसावां प्रखंड के बड़ा आमदा में धन खरीद के लिए लैंप्स स्थापित करने तथा अन्य सभी प्रखंड में आवश्यकतानुसार लैंप्स की संख्या बढ़ाने हेतु प्रस्ताव जिला कार्यालय को भेजनें का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय अनुसंधान समिति का गठन कर प्रत्येक सप्ताह बैठक करना सुनिश्चित करेंगे।

उपायुक्त ने कहा कि विभाग के निर्देश के आलोक में 15 दिसंबर से धान खरीद प्रारम्भ होगा, इसके पूर्व सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी केन्द्रो का निरिक्षण कर आवश्यक तैयारीयों का जायजा ले धान खरीद, उसके रख-रखाव, गोदाम तथा पंजी संधारण आदि से सम्बन्धित सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करें। किसानो के सुलियत को देखते हुए सभी राइस मिल को लेंप्स के साथ टैग करें तथा किसानो का भुगतान ससमय हो यह सुनिश्चित करेंगें।

बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि पूर्व के लंबित भुगतान सम्बन्धित मामलों का सूची तैयार कर यथाशीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें। तथा विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में निर्धारित डॉ पर ही खरीद हो यह सुनिश्चित करें तथा सभी मिलो पर आवश्यकतानुसार दण्डाधिकारी की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा की किसी भी परिस्थिति में विभागीय संकल्प का अवहेलना ना हो, विभागीय दिशा-निर्देश के आलोक में ही सभी कार्य का निष्पादन हो यह सुनिश्चित करें।

बैठक में निदेशक डीआरडीए डॉ अजय तिर्की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सत्येंद्र महतो तथा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel