Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

Follow

Published on: 16-02-2025

  • पर्यटन मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने फ्लैगऑफ कर स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का किया शुभारंभ

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड पर्यटन के तत्वावधान में स्काई ड्राइविंग फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ हुआ। कला संस्कृति, पर्यटन, खेलकूद एवं युवा मामले विभाग के मंत्री श्री सुदिव्य कुमार ने फ्लैगऑफ कर डाइविंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया।

सोनारी एयरपोर्ट जमशेदपुर में इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा झारखंड सरकार पर्यटन विभाग साहसिक खेल तथा पर्यटन के नए क्षेत्र में काम करने के लिए कृत संकल्पित है।

झारखंड राज्य न केवल खनिज संपदा में समृद्ध है बल्कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता, जैव विविधता (इकोलॉजी), विविध धार्मिक-सांस्कृतिक- ऐतिहासिक विरासत तथा साहसिक खेलों एवं पर्यटन की अपार संभावना है।

राज्य सरकार डीजीसीए के गाइडलाइन एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप जमशेदपुर में स्काई डाइविंग का आयोजन कर रही है। नई संभावनाओं के साथ नए स्पॉट की पहचान कर राज्य में धार्मिक पर्यटन, प्राकृतिक पर्यटन एवं साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है।

पर्यटन में नई संभावनाओं के तहत् किरीबुरू में खनन टूरिज्म, स्काई डाइविंग, मोटर /पाराग्लाइडिंग, रॉक क्लाइंबिंग एवं अन्य साहसिक खेलों को राज्य सरकार बढ़ावा देने का काम करेगी। पर्यटन के विकास से राज्य के स्थानीय युवाओं को रोजगार के साथ-साथ पर्यटन के क्षेत्र में राज्य को नई पहचान मिलेगी। पर्यटन नीति से नए निवेश तथा राज्य का राजस्व भी बढ़ेगा।

पर्यटन सचिव श्री मनोज कुमार ने कहा जमशेदपुर में 16 से 23 फरवरी 2025 7 दिनों तक स्काई डाइविंग सोनारी एयरपोर्ट में हो रहा है।
डीजीसीए के दिशा निर्देश एवं सुरक्षा मानकों के अनुसार यह आयोजन किया जा रहा है।

ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से प्रतिभागी स्काई डाइविंग फेस्टिवल में शामिल हो सकते हैं।
ज़िला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल ने इस अवसर पर कहा जमशेदपुर में स्काई डाइविंग फेस्टिवल 2025 का आयोजन होना ज़िला के लिए गर्व की बात है। लोगों का इस आयोजन के लिए उत्साह देखा जा रहा है।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री, पर्यटन विभाग के सचिव के अलावा पर्यटन निदेशक श्रीमती अंजली यादव, उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार, सिटी एसपी श्री कुमार शिवशीष सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel