Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण, विधि व्यवस्था संधारण का जायजा लेते हुए दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 24-02-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है । इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने दूसरी पाली में इंटर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होने ग्रेजुएट कॉलेज में कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए तथा अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि कोई भी परीक्षार्थी कदाचार करते पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

एसडीओ घाटशिला श्री सुनिल चंद्र, एलआरडीसी घाटशिला श्री नीत निखिल सुरीन, एलआरडीसी धालभूम श्री गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा भी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा। परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त स्टैटिक, पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी को भी कदाचार मुक्त ढंग से परीक्षा का संचालन सुनिश्चित कराने का निदेश दिया गया है ।

गौरतलब है कि वार्षिक माध्यमिक परीक्षा पहली पाली में प्रातः 9:45 बजे से 1:00 बजे तक वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा (कला, विज्ञान एवं वाणिज्य) द्वितीय पाली में अपराह्न 2.00 बजे से 5.15 बजे तक आयोजित की जा रही ।

मैट्रिक परीक्षा को लेकर घाटशिला अनुमंडल में 26 तथा धालभूम अनुमंडल में 45, कुल 71 परीक्षा केन्द्र तथा इंटर की परीक्षा घाटशिला अनुमंडल के 12 और धालभूम अनुमंडल के 23, कुल 35 परीक्षा केन्द्र में हो रही हैं।

इस वर्ष 10वीं की बोर्ड परीक्षा में जिले के 25380 परीक्षार्थी तथा इंटर के कला संकाय में 13595, विज्ञान में 4697, वाणिज्य में 3964, कुल 22256 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel