Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तैलिक साहू समाज का पारिवारिक मिलन समारोह और वनभोज हुआ संपन्न 

Follow

Published on: 12-01-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पारिवारिक मिलन समारोह सह वनभोज का आयोजन साकची क्लब हाउस मैदान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश तेली समाज के अध्यक्ष अरुण साहू उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत भामाशाह की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

मुख्य अतिथि अरुण साहू ने कहा कि तेली समाज को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होना होगा। उन्होंने बेटियों की प्रगति और महिलाओं की जागरूकता पर जोर देते हुए समाज को सशक्त बनाने की बात कही। जिला अध्यक्ष राकेश साहू ने समाज के लिए स्थायी भवन की आवश्यकता पर जोर देते हुए सरकार से इसकी मांग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि समाज तेजी से प्रगति कर रहा है और आगे भी हर कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी करता रहेगा।

समारोह में खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन गतिविधियों का आयोजन हुआ। बच्चों ने भामाशाह की जीवनी पर भाषण दिया और महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर जैसे खेल आयोजित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। धन्यवाद ज्ञापन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने करते हुए कार्यक्रम का समापन किया। इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्ति, समाज के सदस्य और बच्चे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मौके पर समाज के गणमन्या एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया जिसमे महामंत्री श्री पप्पू साहू, वरीय उपाध्यक्ष रंजीत कुमार साव, शिवलोचन शाह, कानूनी सलाहकार निलेश शाह, युवा जिला अध्यक्ष आदित्य धनराज शाह, महिला अध्यक्ष पूजा साहू, श्वेता साहू, सलाहकार सुदामा साहू, अवधेश कुमार जिला उपाध्यक्ष पिंटू साहू, जिला सचिव अशोक साहब, राजेश प्रसाद, भोला प्रसाद, श्रवण कुमार, कमलेश साहू, राजेश कुमार गुप्ता, संचालन समिति के चंद्रिका प्रसाद, प्रमोद गुप्ता, मंकी गुप्ता, राजेश प्रसाद, रामकृपाल सब विदेशी साहब, अशोक साहू, डॉक्टर ऋषिकेश क्षेत्रीय कमेटी में बाग बाद क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष गुप्ता, जो सलाई क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र शाह, सिद्ध घोड़ा क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोज शाह, एमजीएम थाना क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रभात कुमार, सागर सॉन्ग, अमित शाह, अजय शाह, लंकेश साहू, कृष्णा साहू, गणेश साहू, राजू साहू, लव कुश कुमार, साहू कृष्ण, कुमार प्रेमदास साहू, रंजीत कुमार, बिलासपुर विशाल साहू, भुवनेश्वर साहू, रंजीत कुमार, मनीष साहू, नित्यानंद साहू, रवि साहू, विशाल साहू और जिसमें सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसके लिए उन सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel