Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

झारखण्ड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता – 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

Follow

Published on: 08-03-2025

  • गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग
  • जीवन में खेलकूद की बड़ी अहमियत

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस समापन समारोह में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने खेल तथा परेड के माध्यम से बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हैं। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर आपकी गतिविधियां निरंतर चलती रहती है। राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आम लोगों की सेवा में आप सभी लोग लगे रहते हैं।

जीवन में खेलकूद की बहुत अहमियत

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि यह एक कार्यक्रम या खेलकूद प्रतियोगिता ही नहीं बल्कि आपके साथ-साथ पूरे संवर्ग के कर्मियों के लिए उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस व्यस्ततम दिनचर्या में लोग अक्सर तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु ऐसे प्रतियोगिता अथवा कार्यक्रम के जरिए कम समय के लिए ही सही पर तनावमुक्त होकर इस प्रतियोगिता का आनंद लेते हैं। खेलकूद का जीवन में बहुत अहमियत है। खेल, गीत, संगीत हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के माध्यम से इस परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। आप सभी लोग एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रतियोगिता का समापन कर रहे हैं, यह बहुत ही उत्साह, उमंग एवं खुशी की बात है।

मुख्यमंत्री ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा श्री अनिल पालटा, एडीजी प्रशिक्षण श्रीमती प्रिया दुबे, जोनल आईजी रांची श्री अखिलेश झा सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel