Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से कहा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा

Follow

Published on: 28-11-2024

-मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो के परिजनों को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा, आश्रित को सौंपा नियुक्ति पत्र

-मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों से कहा – सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाएगा

-मुख्यमंत्री बोले- सैनिकों की तरह अग्निवीरों को भी शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए की सहायता राशि और सरकारी नौकरी देने का हमारी सरकार पहले ही ले चुकी है नीतिगत निर्णय

-शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

रांची (झारखंड)। हेमन्त सोरेन ने झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में पद की शपथ लेने के पहले ही दिन शहीदों को सम्मान देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया। मुख्यमंत्री ने बोकारो जिला के चंदनक्यारी प्रखंड स्थित फतेहपुर गांव के निवासी शहीद अग्निवीर अर्जुन महतो की माता श्रीमती हुलासी देवी को अनुग्रह अनुदान राशि के रूप में 10 लाख रुपए का चेक सौंपा।

इसके साथ शहीद अग्निवीर के भाई श्री बलराम महतो को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक श्री उमाकांत रजक और शहीद की बहन सुश्री लक्ष्मी कुमारी मौजूद थीं।

शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार हमेशा से शहीदों के साथ हर कदम पर खड़ी है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और सहायता के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शहीद अर्जुन महतो के परिजनों से कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सैनिकों की तरह अग्निवीरों के शहीद होने पर उनके परिजनों को 10 लाख रुपए अनुग्रह राशि और एक परिजन को आश्रित को सरकारी नौकरी देने का नीतिगत निर्णय पहले ही ले चुकी है।

विदित हो कि झारखंड के अग्निवीर अर्जुन महतो असम के सिलचर में तैनात थे। इस माह 21 तारीख़ की देर रात्रि उग्रवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में वे वीरगति को प्राप्त हुए थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel