Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

Follow

Published on: 01-07-2025

समयबद्ध समाधान हेतु पदाधिकारियों को किया निर्देशित, कई आवेदनों पर हुई ऑन द स्पॉट कार्रवाई

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस के मौके पर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी द्वारा नागरिकों की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान बड़ी संख्या में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों ने व्यक्तिगत समस्याओं तथा सामाजिक मुद्दों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसपर यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान नागरिकों ने वृद्धा पेंशन, चौकदार नियुक्ति के संबंध में, एनएचएआई द्वारा जमीन अधिग्रहण के विरूद्ध लंबित मुआवजा भुगतान, पीडीएस दुकान आवंटन की मांग, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना का लाभ, भूमि विवाद, मकान मालिक द्वारा घर खाली कराने के लिए समय विस्तार की मांग, शराब दुकान का लाइसेंस, अतिक्रमण, पार्किंग संबंधी समस्या, कार्य विस्तार, संस्थान द्वारा अनुभव प्रमाम पत्र एवं बकाया भुगतान समेत सामाजिक सुरक्षा व अन्य मूलभूत समस्याएं उपायुक्त के समक्ष रखीं।

साथ ही मजदूर संघ, दलमा क्षेत्र ग्राम सुरक्षा मंच व अन्य प्रतिनिधिमंडल ने भी अपनी बातों को उपायुक्त के समक्ष रखा जिसे गंभीरता से सुनते हुए प्रशासन की ओर से यथोचित कार्रवाई हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान कई आवेदनों का ऑन द स्पॉट समाधान किया गया। वहीं अन्य प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारी को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध रूप से समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर प्रतिबद्ध है और जन शिकायत निवारण दिवस के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित कर समाधान की दिशा में ठोस पहल का प्रयास है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel