Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 18-10-2024

-जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर में अवस्थित 4 विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

जमशेदपुर (झारखंड)। विधानसभा निर्वाचन 2024 की अधिसूचना जारी हो गई है तथा आज से नामांकन भी प्रारंभ है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा 46-पोटका, 47-जुगसलाई, 48-जमशेदपुर पूर्व एवं 49-जमशदेपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय परिसर में विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।

निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए उन्होने कहा कि सभी निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय के 100 मीटर परिधि में निषेधाज्ञा लागू है, ऐसे में प्रत्याशी समेत 5 व्यक्ति ही निर्वाची पदाधिकारी कार्यालय तक जाएंगे।

पुराना कोर्ट चौक, समाहरणालय द्वार व आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण कर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैरिकेडिंग किए जाने तथा दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की पर्याप्त संख्या में प्रतिनियुक्ति एवं तैनाती हेतु निर्देशित किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel