Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘भारत-सऊदी अरब संबंधों का भविष्य उज्ज्वल , इज़राइल और फिलिस्तीन पर दी यह प्रतिक्रिया

Follow

Published on: 19-10-2024

पूर्व भारतीय राजनयिक जिकरुर रहमान का कहना है कि भारत और सऊदी अरब के आपसी संबंधों का भविष्य “बहुत उज्ज्वल” है  क्योंकि दोनों देश ईमानदारी और गंभीरता से एक बेहतर कोर्डिनेशन के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2016 और 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सऊदी अरब की यात्राओं ने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास किया है। 80 और 90 के दशक में इस तरह के मजबूत संबंध नजर नहीं आ रहे थे। मोदी के दौरे के बाद से काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं।

दोनों देशों के बीच कई समझौते

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए। व्यापक साझेदारी संधि और रणनीतिक साझेदारी संधि पर हस्ताक्षर किए गए हैं। इन संधियों के तहत लगभग सभी महत्वपूर्ण और गैर-महत्वपूर्ण क्षेत्रों को कवर किया गया है।दोनों देशों के बीच काउंसिल का गठन किया गया है जो नियमित रूप से मीटिंग रहे हैं और हर क्षेत्र की प्रगति पर नजर रखते हैं। क्या कदम उठाए गए हैं और और क्या कदम उठाए जाने की आवश्यकता है, इन सब बातों पर नजर रखी जाती है।  क्षेत्र की स्थिरता के साथ -साथ दोनों देशों के हित के लिए क्या सही रहेगा, इस तरह की रणनीतिक साझेदारी को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है।

रियाद सीजन में भारतीय संस्कृति का जश्न

रियाद सीज़न महोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि रियाद सीजन में भारतीय संस्कृति का जश्न मनाया जा रहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कैसे संस्कृति दोनों राष्ट्रों को एक साथ लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बता दें कि रियाद में सीजन 2024 के तहत भारतीय सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यहां भारतीय संस्कृति, संगीत और खाने का भरपूर आनंद लिया जा रहा है। इसका आयोजन खास तौर पर भारतीय समुदाय के लिए किया गया है।

संस्कृति के माध्यम से आती है नजदीकी

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से, संस्कृति और सांस्कृतिक परस्पर क्रिया दोनों राष्ट्रों के बीच निकटता लाती है और जब एक बार संस्कृति के माध्यम से नजदीकी आती है, तो यह निवेश और अर्थव्यवस्था में बदल जाता है और फिर आप राजनीतिक संबंधों को मजबूत होते हुए देखते हैं। ये तीनों परस्पर जुड़े हुए हैं, लेकिन मूल आधार संस्कृति है।

चरम दक्षिणपंथी तत्व इजरायल फिलिस्तीन में शांति नहीं चाहते

पूर्व डिप्लोमैट ने इजरायल फिलिस्तीन संघर्ष पर कहा कि यदि आप फिलिस्तीनियों और इज़राइल के बीच का इतिहास देखते हैं, तो आप पाएंगे कि जब भी दोनों पक्ष एक-दूसरे के साथ एक समाधान खोजने के बहुत करीब होते हैं, तो कुछ ऐसा होता है कि चरम दक्षिणपंथी पार्टियां तोड़फोड़ करने की कोशिश करती हैं। केवल चरम दक्षिणपंथी संगठनों के कारण ये सारी चीजें हो रही हैं। क्योंकि वे किसी भी मुद्दे का समाधान खोजने में रुचि नहीं रखते हैं. यही वजह हैकि पिछले 75 वर्षों से इसे उबलने के लिए छोड़ दिया गया है।  इसका इस्लाम से कोई लेना -देना नहीं है। फिलिस्तीनी यहूदी हैं जो फिलिस्तीन में रहते हैं, जो इज़रायल नहीं जाते हैं। उनमें से एक यहूदी तो फिलिस्तीनी संसद के सदस्य हैं, वे इजरायलस नहीं जाना चाहते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel