Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रेडियो टावर से टकराने के बाद हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, एक बच्चे समेत 4 की मौत

Follow

Published on: 22-10-2024
 

ह्यूस्टन: अमेरिका के ह्यूस्टन में एक हेलीकॉप्टर रविवार रात रेडियो टावर से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में हेलीकॉप्टर सवार एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आर44 हेलीकॉप्टर ह्यूस्टन की एलिंगटन हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद लगभग 15 मील की दूरी पर स्थित सेकंड वॉर्ड में हादसे का शिकार हुआ। हादसा किस वजह से हुआ इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

सार्वजनिक नहीं की गई मृतकों की पहचान

हादसे में मारे गए लोगों की पहचान और उम्र अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। दमकल विभाग ने सोशल साइट ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “अधिकारी दुर्घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।” ह्यूस्टन शहर के काउंसिल सदस्य मारियो कास्टिलो ने बताया, “सेकंड वॉर्ड में दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर सरकारी स्वामित्व वाला नहीं था, बल्कि इसका संचालन एक निजी पर्यटन कंपनी करती थी।” हालांकि, कास्टिलो के दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकी है।

पुलिस ने लोगों से किया यह आग्रह

स्थानीय मीडिया में प्रकाशित खबरों में कहा गया है कि बड़ी संख्या में आपात कर्मी हादसे वाली जगह की ओर जा रहे हैं। पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि अगर उन्हें अपनी संपत्ति पर ऐसा कुछ भी मिले, जो उनकी जांच में मदद कर सके, तो वो उनसे संपर्क करें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel