Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक, एक माह के अंदर कक्षाएं प्रारंभ करने के दिए निर्देश

Follow

Published on: 02-07-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बहरागोड़ा, पोटका, डुमरिया और धालभूमगढ़ प्रखंड के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के संचालन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा एक माह के भीतर कक्षाएं शुरू करने का निर्देश दिया गया।

इस दौरान छात्रों का नामांकन, शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति, आधारभूत संरचना निर्माण एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता, सुरक्षा आदि विभिन्न पहलुओं पर विमर्श किया गया ।

उपायुक्त द्वारा शैक्षणिक तथा गैर शैक्षणिक मानव बल की नियुक्ति के संबंध में गाइडलाइन के अनुरूप नियुक्ति प्रक्रिया प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया । शैक्षणिक कार्य हेतु रिक्त पदों के लिए विज्ञापन प्रकाशित करते हुए इस माह के अंत तक शिक्षकों की कमी को पूरा करने का निदेश दिया गया।

वहीं, गैर शैक्षणिक कार्य हेतु मानव बल को आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से लेने की बात कही गई। उक्त सभी एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में शत प्रतिशत सीटों पर नामांकन सुनिश्चित किए जाने का निदेश दिया गया ।

आधारभूत संरचनाओं की उपलब्धता के तहत डीपीआर के मुताबिक ब्लैक बोर्ड, ट्रांस्फॉर्मर, बोरिंग आदि के लिए संबंधित कार्यदायी एजेंसी से समन्वय कर अधिष्ठापन का निर्देश दिया गया । वहीं, बिजली, बेंच-डेस्क, मेस, स्टेशनरी, ड्रेस आदि को लेकर जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आवासीय विद्यालयों में घेराबंदी हेतु जल्द प्राक्कलन तैयार कर समर्पित करने का निदेश दिया गया । एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में वर्तमान में कक्षा 6-8 तक ही नामांकन लिया जा रहा है।

बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी श्री शंकराचार्य समद, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती संध्या रानी, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मनोज कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. ए मित्रा तथा समिति के अन्य संबंधित सदस्य उपस्थि रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel