Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक, राज्य योजनान्तर्गत कृषकों/ कृषक समूहों / महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को कृषि यंत्र वितरण पर किया गय विमर्श

Follow

Published on: 10-03-2025

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में राज्य योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-2024 एवं 2024-25 में कृषकों/कृषक समूहों/महिला स्वयं सहायता समूहों एवं अन्य को विभिन्न योजनाओं के तहत् कृषि यंत्रों का वितरण योजना के लिए जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक आहूत की गयी।

बैठक में योजनान्तर्गत लाभुकों के बीच पम्पसेट, मिनी ट्रैक्टर एवं अन्य यंत्र वित्तरण हेतु विभागीय राज्यादेश में वर्णित तथ्यों की विस्तृत जानकारी समिति को दी गयी।

बैठक में राज्य प्रायोजित मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के लिए 40 कृषक समूह तथा 2024-25 एवं 2025-26 के लिए छह (6) कृषक समूह को चयन किया गया। महिला स्वंयसहायता समूह को कृषि उपकरण बैंक की स्थापना हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में 12 महिला समूह तथा वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में एक महिला समूह का चयन किया गया। छोटे एवं सीमान्त कृषकों को पंपसेट वितरण योजना के तहत 122 लाभुकों का चयन किया गया।

वहीं केन्द्र प्रायोजित योजना के तहत 6 कृषक समूह का चयन वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए किया गया। उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी समेत अन्य संबधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel