Latest News
रायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचार

जिला उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खेल संचालन समिति की बैठक

Follow

Published on: 20-01-2025

 

  • खेल संरचनाओं का निर्माण एवं विकास तथा खेल सुविधाओं को बढ़ाने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति पर हुई चर्चा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में जिला खेल संचालन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैटक में एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान, जिल खेल पदाधिकारी श्री अविनेश त्रिपाठी, खेल संघों के प्रतिनिधि, आमंत्रित सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान जिला में नया डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाने, प्रशिक्षकों की नियुक्ति, रोल बॉल प्रशिक्षण हेतु मैदान निर्माण, अनुमंडल स्तर पर इंडोर स्टेडियम बनाने पर चर्चा के अलावा मल्टी स्पोर्टस स्टेडियम निर्माण आदि के संबंध में चर्चा की गई।

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी ने बताया कि एथेलेटिक्स खेल हेतु +2 विद्या निकेतन उच्च विद्यालय, पोटका, फुटबॉल खेल हेतु अपग्रेडेड हाई स्कूल, घाटशिला, नरसिंहगढ़ +2 उच्च विद्यालय, धालभूमगढ़ तथा राज्य संपोषित +2 उच्च विद्यालय, पटमदा एवं तीरंदाजी खेल हेतु गिरी भारती हाई स्कूल, हल्दीपोखर, पोटका से अनुशंसा प्राप्त हुए हैं। जिल दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा शेष प्रखण्डों में भी एक-एक डे-बोर्डिंग केन्द्र खोलने हेतु खेल संघों से समन्वय स्थापित करते हुए अनुशंसा प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

वहीं सी.एम स्कूल ऑफ एक्सेलेंस बर्मामाइंस में रोल बॉल खेल प्रशिक्षण केन्द्र हेतु मैदान निर्माण के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से समन्वय एवं एनओसी प्राप्त करने का निदेश दिया गया।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा डे-बोर्डिग केन्द्रों में प्रशिक्षुओं की संख्या को देखते हुए एक-एक अतिरिक्त प्रशिक्षकों की नियुक्ति हेतु विभागीय स्तर पर पत्राचार करने, अनुमंडल स्तर पर एक-एक इंडोर स्टेडियम निर्माण पर चर्चा की गई तथा जिला स्तर पर भी इंडोर स्टेडियम निर्माण हेतु 01 एकड़ भूमि चिन्हित करने और चाकुलिया में मल्टीपर्पस स्टेडियम निर्माण हेतु 08 एकड़ भूमि चिन्हित कर भूमि विवरणी प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel