Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो: जिले के सभी निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालय में भी कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मनाया गया 15 वें. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2025

Follow

Published on: 25-01-2025

  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान करने के लिए डीईओ सह डीसी ने दिलाई शपथ
  • राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बेहतर कार्य करने वाले 26 बीएलओ को किया गया सम्मानित

बोकारो (झारखंड)। 15 वें. राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी) श्रीमती विजया जाधव ने शनिवार को सेक्टर 05 स्थित बीएस सिटी के पुस्तकालय मैदान में मतदान करने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलाई।

उन्होंने कहा कि हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते हैं कि हम अपने देश की लोकतान्त्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनायें रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा, अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सभी ने इसका दोहराव किया।

मौके पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने उपस्थित युवाओं/युवतियों को अपने संबोधन में कहा कि मतदान करना हमारा संवैधानिक अधिकार है। जैसे ही हमारी आयु 18 वर्ष हो जाती है, हम वोट करने के लिए योग्य हो जाते हैं, हमारा संविधान इसका हमें अधिकार देता है।

जिस तरह हम व्यस्क हो जाने पर अपने कैरियर के लिए प्लानिंग करते हैं, उसी तरह हमें मतदान करने-अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल करने के लिए भी प्लानिंग करनी चाहिए। अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करा कर अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।

मौके पर उप विकास आयुक्त  गिरजा शंकर प्रसाद, डीपीएलआर मेनका, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, डीटीओ वंदना शेजवलकर, सिविल सर्जन डा. ए बी प्रसाद, डीसीएलआर प्रभाष दत्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी  जगरनाथ लोहरा, जिला भू अर्जन पदाधिकारी द्वारिका बैठा, जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी शक्ति कुमार, नोडल पदाधिकारी  पंकज दुबे, मानिक प्रजापति आदि उपस्थित थे।

उधर, राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्तर पर सांकेंतिक रूप से बेहतर कार्य करने वाले बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद ने समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में 04 बूथ लेवल आफिसर (बीएलओ) कविता देवी, शकुंतला देवी,  संध्या हांसदा, मीरा देवी को साल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री प्रेम चंद सिन्हा उपस्थित थे।

जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बेहतर कार्य करने के लिए कुल 26 बीएलओ को सम्मानित किया गया है। जिन्हें राज्य, जिला एवं अनुमंडल स्तर पर निर्वाची पदाधिकारियों एवं प्रखंड सह अंचल स्तर पर सहायक निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा साल ओढ़ाकर – प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

राज्य स्तर पर 36 बोकारो विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 254 के बीएलओ मीरा देवी को महामहिम राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया। वहीं, आम मतदाताओं को मतदान करने के लिए मतदाता शपथ दिलाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel