Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

निर्वाचन कार्य में प्रत्येक कोषांग की भूमिका महत्वपूर्ण, निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार करें कार्यों का निष्पादन : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

Follow

Published on: 07-10-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2024 को लेकर सभी कोषांगों के वरीय, प्रभारी एवं सहायक प्रभारी पदाधिकारी के साथ बैठक आहूत की गई ।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 08 अक्टूबर की शाम तक सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी अपने कोषांग की बैठक कर निर्वाचन की तैयारियों एवं कोषांगों की कार्ययोजना से संबंधी अधतन प्रतिवेदन समर्पित करेंगे।

पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान समेत अन्य सभी संबंधित कोषांगों के पदाधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा क्रमवार निर्वाचन कोषांग, कार्मिक कोषांग, ईवीएम कोषांग, स्वीप कोषांग, सामग्री कोषांग, व्यय लेखा कोषांग, मतपत्र कोषांग, वाहन कोषांग, प्रशिक्षण कोषांग, सूचना एवं तकनीकी कोषांग, एमसीसी कोषांग, मीडिया एवं एमसीएमसी कोषांग, कंट्रोल रूम, प्रेक्षक कोषांग, पीडब्लूडी कोषांग के कार्ययोजना की जानकारी ली गई साथ ही क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों के पदाधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्य की सुचिता, निष्पक्षता एवं पारदर्शिता बनाये रखने के लिए जरूरी है कि प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों को अच्छी तरह से समझ लें।

उन्होंने सभी कोषांगों को निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के अनुरूप तैयार कार्ययोजना एवं उसके सफलतापूर्वक क्रियान्वयन के संदर्भ में निर्देशित किया। कहा कि निर्वाचन के कार्य में किसी प्रकारी की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल देते हुए कहा कि स्वीप कोषांग व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित करे ताकि एक-एक मतदाता को मताधिकार के प्रयोग को लेकर जागरूक किया जा सके। कार्मिक कोषांग को त्रुटिरहित शुद्ध सूची तैयार करने, प्रशिक्षण कोषांग को अंतिम रूप से प्रशिक्षण कैलेंडर तैयार कर कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण देने, ईवीएम कोषांग को प्रशिक्षण कार्य के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम का आकलन कर उपलब्ध कराने, विधानसभावार तैयार किये जाने वाले डिस्पैच सेंटर पर निर्धारित एसओपी के अनुरूप सभी व्यवस्था किए जाने, निर्वाचन के दिन बूथ पर प्रयुक्त होने वाली सभी सामग्रियों की वास्तविक संख्या के आधार पर उपलब्धता सुनिश्चित कराने, वाहन कोषांग को वाहनों की आवश्यकता के अनुरूप उपलब्धता सुनिश्चित कराने, सोशल मीडिया पर गहन निगरानी रखे जाने समेत निर्वाचन कार्य के संफल संपादन को लेकर अन्य महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिया गया ।

बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एलआरडीसी, जिला सहकारिता पदाधिकारी समेत सभी संबंधित पदाधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel