Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर निकायों में पिछडे़ वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता का निर्धारण को लेकर बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Follow

Published on: 24-12-2024

 

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ नगर निकायों में पिछडे़ वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता का निर्धारण करने से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बताया गया कि नगर निकायों में पिछडे़ वर्गों को आरक्षण दिए जाने की पात्रता का निर्धारण दिनांक-31.12.2024 तक किया जाना है। सभी संबंधित नगर निकाय पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रान्तर्गत प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं अनुश्रवण समिति की प्रतिनियुक्ति/गठन करने का निदेश दिया गया।

प्रतिनियुक्त प्रगणक, पर्यवेक्षक एवं गठित अनुश्रवण समिति का दिनांक-26.12.2024 को प्रशिक्षण देते हुए दिनांक-27.12.2024 से डोर-टू-डोर सर्वे कार्य प्रारंभ करने का निदेश दिया गया।

बैठक में सर्वे प्रपत्रों की आवश्यकतानुसार छपाई/मुद्रण का निदेश दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि राज्य के नगर निकायों में पिछडे़ वर्गों को आरक्षण दिए जाने से संबंधित कार्यो को सुनिश्चित रूप से आयोग के निदेशानुसार दिनांक-31.12.2024 तक पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करेंगे ।

बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्रीमती रिंकू कुमारी, कार्यपालक दण्डाधिकारी श्री मृत्युंजय कुमार, मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त श्री सुरेश यादव, अंचल अधिकारी मानगो श्री ब्रजेश श्रीवास्तव, सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद, चाकुलिया नगर पंचायत एवं जुगसलाई नगर परिषद के पदाधिकारी, सीएमएम निर्मल कुमार समेत अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel