Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

महिलाओं के द्वारा हलषष्ठी पर विधि विधान से किया गया पूजन-अर्चन

Published on: 26-08-2024

महराजगंज/रायबरेली। हलषष्ठी व्रत रखने वाली महिला अनुपमा पाण्डेय ने बताया कि, व्रत रखने की अलग अलग परंपरा है। उत्तर प्रदेश में महिलाएं केवल बेटों के लिए व्रत रखती हैं, लेकिन कुछ प्रदेशों में बेटों के साथ-साथ बेटियों के लिए भी व्रत रखा जाता है। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी का दिन सुहागिन महिलाओं के लिए सौगात लेकर आता है। वे संतान प्राप्ति तथा संतान के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घ जीवन की मनौती के लिए षष्ठी के दिन व्रत-उपवास व पूजा अर्चना करती हैं।

आपको बता दें कि, जमुरावां गांव की रहने वाली व्रती महिलाएं सत्यवती त्रिपाठी, प्रतिभा त्रिपाठी, सरोज त्रिपाठी, संतोष जायसवाल और महराजगंज कस्बे की रहने वाली रंजना त्रिपाठी, सीमा त्रिवेदी के अलावा मऊ गांव की रहने वाली कांती अवस्थी, सरिता अवस्थी ने बताया कि, आज हलषष्ठी के दिन उन सब ने सुबह स्नान करके व्रत का संकल्प लिया, इसके बाद पूरे विधि विधान के साथ पूजा की। उन्होंने बताया कि, मुख्यतः यह पर्व उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में मनाया जाता है। लेकिन विगत कुछ वर्षों से अन्य प्रदेशों में भी इस व्रत का प्रचलन तेजी से बढ़ा है।

महराजगंज क्षेत्र भर में महिलाओं के द्वारा हलषष्ठी पर विधि विधान से पूजन-अर्चन किया गया। रायबरेली में हलषष्ठी पर्व को “हरषठ” के नाम से जाना जाता है। हलषष्ठी व्रत रखने वाली महिलाओं ने बताया कि, हलषष्ठी का व्रत संतान की प्राप्ति और सुख-समृद्धि के लिए रखती है। व्रत की परंपरा अच्छी लगती है। वहीं नवविवाहित स्त्रियां भी संतान की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं।

ज्योना गांव की रहने वाली व्रती महिला जानकी देवी त्रिपाठी ने बताया कि, उन्होंने विधि-विधान से पूजा किया। घर के आंगन में गोबर से लीपकर चौका बनाया। उस पर हल और भगवान बलराम का प्रतीक बनाकर पूजा की, जिसकी परिक्रमा करके हल षष्ठी व्रत की कथा सुनी। पारंपरिक गीत गाया। संतान व घर-परिवार की सुख समृद्धि की कामना करी।

रिपोर्ट@पवन कुमार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel