धारदार हथियार के वार से युवक की मौत, खड़खोड़ा में हड़कंप
महराजगंज। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के खड़खोड़ा गांव में रविवार को धारदार हथियार से वार किए जाने से 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे लोटन सीएचसी ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर एवं जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।