Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

पत्रकारों का दमन रोकना होगा : प्रीतम भाटिया

Follow

Published on: 18-03-2024

लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करना निंदनीय : मो.सईद

जमशेदपुर (झारखंड)। ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की आपात बैठक ऐसोसिएशन के शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आयोजित हुई। इस आपात बैठक का उद्देश्य लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने की निंदा और जमशेदपुर जिला कमेटी में मामूली फेरबदल के साथ संगठन की भावी रणनीति को लेकर था।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया उपस्थित थे.उन्होने लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव को हाजत में बंद करने और पुलिस द्वारा मारपीट करने की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है। श्री भाटिया ने पत्रकारों की बीमा और पहचान पत्र संबंधित मांगों को अगले माह तक पूरा करने की बात कही है। उन्होने कहा कि संगठन में बहुत से नये परिवर्तन जल्द देखने को मिलेंगे। उन्होने कहा कि जमशेदपुर सहित कोल्हान में संगठन की मजबूती जिला प्रभारी, अध्यक्ष और महासचिव की जिम्मेदारी है।

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद विशेष रूप से रांची से चलकर इस आपात बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित थे। उन्होने कहा कि झारखंड में पत्रकारों की समस्याओं पर सबसे पहले अगर कोई संगठन मजबूती के साथ पत्रकारों की लड़ाई लड़ता है तो वह AISMJWA है.वे बोले यह एक ऐसा संगठन है जो दूसरे संगठनों से जुड़े पत्रकारों की लड़ाई भी बिना किसी भेदभाव के लड़ने को तैयार रहता है। वे बोले राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो हमलोग आंदोलन को बाध्य होंगे।

एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष नागेंद्र शर्मा ने कहा कि इस संगठन में पदाधिकारियों को पूरी स्वतंत्रता है कि आप अपने जिले में किसी भी तरह से कार्यक्रम करें या संगठन विस्तार करें। उन्होने कहा कि राष्ट्रीय या प्रदेश कमेटी जिला कमेटी के साथ सदैव समन्वय बनाकर आगे बढ़ रही है।

एसोसिएशन के राज्य सदस्यता प्रभारी नागेंद्र कुमार ने कहा कि अगले माह से पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा और छूटे हुए सभी सदस्यों को आईडी कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि जिनके आईडी कार्ड पुराने हो चुके हैं उन्हें भी नये कार्ड अगले माह से जारी हो जाएंगे।

ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो और महासचिव सुदेश कुमार ने अपने विचार रखते हुए कहा कि इस माह दो जिला में होली मिलन समारोह की तैयारी की जा रही है जिसकी आप सभी को जल्द सूचना दी जाएगी।

गौतम ओझा जिला प्रभारी, विनोद नये जिला अध्यक्ष एसोसिएशन के जमशेदपुर शहरी जिला कमेटी में मामूली फेरबदल कर जिला अध्यक्ष गौतम ओझा को पूर्वी सिंहभूम जिला प्रभारी जबकि शहरी जिला उपाध्यक्ष विनोद सिंह को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

नवमनोनित प्रभारी और अध्यक्ष ने पत्रकारों के हित में 24 घंटे तत्पर रहते हुए कार्य करने की बात कही है।

मौके पर ऐसोसिएशन के शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता, सचिव अरूप मजूमदार, अमिताभ वर्मा, देवेन्द्र कुमार, संजय मिश्रा, नवीन प्रधान, मंटू शर्मा, कुमार गौरव, परमेश्वर साव, दिनेश श्रीवास्तव, रॉबिन भुल्लर, मनोज शर्मा, रविंदर सिंह रिंकू सहित कोल्हान के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार उपस्थित थे।

मौके पर ऐसोसिएशन द्वारा कल रात लातेहार में पत्रकार राजीव उरांव पर डीएसपी के बॉडीगार्ड द्वारा हुए मारपीट और हाजत में बंद करने की घटना की निंदा की गई। सभी पत्रकारों ने कहा कि राजीव उरांव को न्याय नहीं मिला तो पत्रकार आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel