Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

वीर गति को प्राप्त हुए चंदन राय की प्रतिमा का अनावरण करते सांसद महेंद्र नाथ पांडेय व विधायक सुशील सिंह।

Follow

Published on: 20-01-2024

पत्रकार मोहम्मद रफी

वीर गति को प्राप्त हुए चंदन राय की प्रतिमा का अनावरण करते सांसद महेंद्र नाथ पांडेय व विधायक सुशील सिंह।

शहीद के छठवीं पुण्य स्मृति समारोह के आयोजन पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते सेंट जोसेफ स्कूल के बच्चे।

चहनियां–दुश्मनों से देश की रखवाली करते हुए वीर गति को प्राप्त हुए फौजी भाईयों के कारण हम सब अपने देश में सुरक्षित रहते हैं,देश सेवा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले नदेसर मारूफपुर के पूज्यनीय माता लालमणि देवी और पिता सत्यप्रकाश राय सुपुत्र चंदन राय जी की कुर्बानी हम सब के लिए बंदनीय है।
नदेसर मारूफपुर स्थित वीर गति प्राप्त हुए चंदन राय के पैतृक गांव में शनिवार को उनकी छठवीं पुण्य तिथि समारोह का आयोजन किया गया। शहीद चंदन राय के प्रतिमा का अनावरण चंदौली जनपद के सांसद डॉ महेंद्र नाथ पांडेय भारी उद्योग मंत्री व सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने माल्यार्पण कर के किया।
अध्यक्षीय संबोधन में सांसद महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा की शहीद की कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी,उनकी कुर्बानी को संजोते हुए सदैव नमन किया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर गति प्राप्त चंदन राय के पिता सत्यप्रकाश राय सांसद महेंद्र नाथ पांडेय विधायक सुशील सिंह ने मूर्ति को माल्यार्पण धूप दीप प्रज्ज्वलित कर और राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर औपचारिक शुरुआत किया।कार्यक्रम के दौरान लोगो द्वारा चंदन राय के जीवन वृत्ति पर भी प्रकाश डाला, वहीं भोजपुरी के लोकगीत कलाकार मनोहर सिंह ने देश भक्ति गीत से ओतप्रोत लोगों को भाव विभोर कर दिया।क्षेत्र के दर्जनों वीर गति प्राप्त करने वालों के परिजनों को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया।

  कार्यक्रम में मुख्य रूप से शहीद के पिता सत्यप्रकाश राय,भाई मोहित राय,धनंजय सिंह,राजेंद्र पांडेय,विनय सिंह,आनंद तिवारी सोनू,अमित पांडेय,अखिलेश अग्रहरी,संदीप सिंह फौजी,आशुतोष सिंह रिंकू,धीरज सिंह, डॉ अरविंद पांडेय,दीपक जायसवाल,अमृत चौरसिया, डॉ सरिता मौर्या, शायारा बानो,अभय यादव पीके,रामदयाल यादव,शैलेश चंद्र यादव,अतुल सिंह,विमल सिंह दादा,संदीप सिंह,अजय राय,मनीष श्रीवास्तव,धीरेंद्र सिंह,सत्यम यादव,विकाश निषाद,राणा सिंह,तेजबहादुर शर्मा,मदन सिंह मुनमुन,बंटी मौर्या उपस्थित रहे।सभा में आए अतिथियों का स्वागत विकाश प्राधिकरण के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला ने किया वहीं 

कार्यक्रम का संचालन रामदरस यादव ने किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel