Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं समन्वय के साथ काम करें- विद्युत वरण महतो, सांसद, जमशेदपुर

Follow

Published on: 17-08-2024

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में माननीय सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो की अध्यक्षता में दिशा की बैठक आहूत हुई। इस बैठक में माननीय विधायक श्री सरयू राय, माननीय विधायक श्री रामदास सोरेन, माननीय जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष श्री पंकज, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मितल, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सबा आलम अंसारी, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी समेत जिला स्तर के अन्य विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

दिशा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद, जमशेदपुर श्री विद्युत वरण महतो ने कहा सभी विभाग संवेदनशीलता, तत्परता एवं आपसी समन्वय के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए काम करें। विकास योजनाओं के सही तरीके से क्रियान्वयन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मितल ने कहा कि दिशा की बैठक में जनप्रतिनिधियों के द्वारा उठाये गये जनहित के मुद्दे का सामाधान समय सीमा व तत्परता से जिला प्रशासन द्वारा कराया जाएगा।

दिशा की बैठक में सर्वप्रथम विगत बैठक की कार्रवाई का अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा की गई तथा पूर्व की बैठक में दिये गये निर्देशों एवं अनुपालन पर चर्चा की गई। इसके अंतर्गत विद्युत विभाग को गैर विद्युतीकृत ग्रामों में विद्युतीकरण की प्रक्रिया में तेजी लाने, जर्जर बिजली के तार, अस्थाई बिजली के पोल को अगले 2 माह के अंदर बदलने का निर्देश दिया गया।

साथ हीं बिजली विभाग में संविदा पर कार्यरत लाइंनमैन का बीमा कराये जानेताकि दुर्घटना की स्थिति में उचित मुआवजा मिल सके। इसके अलावे बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों, समस्याओं के समाधान के लिए लोक शिकायत निवारण प्रणाली बनाने तथा हेल्प लाईन नंबर सार्वजनिक करने सहित नियमित मीटर रीडिंग-बीलिंग करने का निर्देश दिया गया।

जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा के क्रम में खास कर ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की विसंगति को दूर करने, छोटी-मोटी खराबियों को जिला स्तर अथवा डीएमएफटी मद से दुरूस्त कराने का निर्देश दिया गया। डीएमएफटी मद से विद्यालयों में अतिरिक्त कमरे का निर्माण, चारदीवारी, पेयजल हेतु चपाकल आदि बुनियादी सुविधाओं को सही तरिके से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया।

शिक्षा विभाग के रूआर अभियान के तहत प्राईवेट स्कुलों में 25 प्रतिशत गरीब परिवार के बच्चों के नामांकन की जानकारी के लिए विद्यालय प्रबंधन एवं अभिभावकों के साथ जानकारी और जागरूकता लाने का निर्देश दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में आयुष्मान कार्ड से ईलाज, 108 एम्बुलेंस सेवा की स्थिति की जानकारी ली गई, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में नियमित एएनएम की उपस्थिति, दवाओं आदि की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को औचक निरीक्षण करने के लिए निर्देश दिया गया।

इसके अलावे ग्रामीण सड़कों की मरम्मति, ग्रामीण क्षेत्रों में बैंक शाखाओं में ग्राहकों के साथ दुर्व्यवहार करने का मामला, बहरागोड़ा बस स्टैंड को दुरूस्त करने की मांग जनप्रतिनिधियों के द्वारा की गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel