प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

10 बोरी यूरिया और एक साइकिल की बरामदगी पर पुलिस पर उठे सवाल, कार्रवाई चर्चा में

महराजगंज। भारत नेपाल सीमा पर खाद तस्करी के विरुद्ध अभियान के तहत कोल्हुई पुलिस ने 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद एवं एक लावारिस पुरानी साइकिल बरामद करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस की इस कार्रवाई के बाद बरामदगी को लेकर कई सवाल खड़े होने लगे हैं। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय
थाना क्षेत्र में गुरुवार को उपनिरीक्षक पंकज सिंह और हमराही कांस्टेबल आशुतोष कुमार तथा कांस्टेबल शैलेश सिंह की टीम ने 10 बोरी भारतीय यूरिया खाद और एक पुरानी लावारिस साइकिल बरामद की। बरामद सामान को कस्टम अधिनियम की धारा 113 के तहत आवश्यक कार्रवाई करते हुए कस्टम कार्यालय नौतनवा भेज दिया गया। जबकि पुलिस की प्रेस विज्ञप्ति में बरामदगी का सटीक स्थान नहीं बताया गया है। यही नहीं बरामदगी को लेकर सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि एक पुरानी साइकिल के साथ 10 बोरी यूरिया खाद कैसे बरामद हुई जबकि सामान्य परिस्थितियों में एक साइकिल पर इतनी मात्रा में खाद ले जाना संभव नहीं माना जाता।प्रेस विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया कि खाद सड़क किनारे लावारिस मिली य किसी वाहन से उतारी गई थी अथवा किसी अन्य स्थान पर छोड़ दी गई थी। बरामदगी की परिस्थितियों का उल्लेख न होने से पूरे मामले को लेकर तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।पुलिस का कहना है कि भारत नेपाल सीमा पर खाद की अवैध तस्करी रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। वहीं अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि पुलिस बरामदगी से जुड़े इन सवालों पर भी स्थिति स्पष्ट करती है या नहीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram