150 साल बाद आया ऐतिहासिक पल, तमिलनाडु में दीपथून स्थल पर ही जला दीपक; भावुक हो गए श्रद्धालु
तमिलनाडु की तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर 150 साल बाद पत्थर के स्तंभ पर कार्तिगई दीपम जलाया गया। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर शाम पांच बजे दीप प्रज्वलित हुआ, और इस आयोजन में हाई कोर्ट के दो सेवानिवृत्त न्यायाधीश भी मौजूद रहे। लंबे समय से इस अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे श्रद्धालु और हिंदू संगठनों के सदस्य इस ऐतिहासिक पल को देखकर भावुक हो गए।