प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, बिजनौर पुलिस ने आरोपी अन्नू यादव को किया गिरफ्तार

शादी की बात कहने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप, नटकुर अंडरपास से हुई गिरफ्तारी

बिजनौर (लखनऊ)। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ तरूण गाबा व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय अपर्णा कुमार के निर्देशानुसार महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) मो0 मुश्ताक के कुशल पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) रल्लापल्ली वसंथ कुमार व सहायक पुलिस आयुक्त कृष्णानगर अभिषेक कुमार पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक बिजनौर कपिल गौतम द्वारा गठित टीम ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 03/08/2026 को वादिनी की तहरीरी सूचना पर नामित अभियुक्त अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव निवासी सीआरपीएफ चौराहा, दुर्गापुरी कॉलोनी, थाना बिजनौर, लखनऊ द्वारा वादिनी मुकदमा के साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने तथा वादिनी द्वारा शादी के लिए कहने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में थाना बिजनौर पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा तत्काल दो टीमों का गठन किया गया। टीमों द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल साक्ष्यों तथा स्थानीय सूचना तंत्र के माध्यम से दिनांक 12/08/2026 को अभियुक्त अन्नू यादव पुत्र श्याम सिंह यादव उपरोक्त को नटकुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

रिपोर्ट@ शकील अहमद

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram