प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #3 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकली भव्य तिरंगा रैली

डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने लिया उत्साहपूर्वक भाग

रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज जिला प्रशासन द्वारा भव्य ‘तिरंगा रैली’ का आयोजन किया गया। रैली को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने राजकीय इंटर कॉलेज से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी ने स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर रैली में प्रतिभाग किया। मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता एवं जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने भी हाथ में तिरंगा लेकर रैली में सहभागिता की।

तिरंगा रैली में राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, वैदिक इंटर कॉलेज एवं आचार्य द्विवेदी इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

इसके साथ ही राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एवं महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स ने भी अनुशासित ढंग से रैली में सहभागिता की। रैली में लगभग 1500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश दिया।

तिरंगा रैली राजकीय इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर जिला अस्पताल, खालसा चौक, सुपर मार्केट, घंटाघर, कोतवाली एवं कचहरी होते हुए पुनः राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में आकर सम्पन्न हुई। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया और वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया।

रैली के माध्यम से जनपदवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावशाली स्वरूप प्रदान किया।

जिला प्रशासन द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनभागीदारी को बढ़ावा देने तथा प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर संबंधित अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स सहित अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram