प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सदर विधायक अदिति सिंह के प्रयासों से बूढ़े बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार को मिली ₹75 लाख की सौगात

रायबरेली। सदर विधानसभा क्षेत्र के कोडरस स्थित पौराणिक बूढ़े बाबा मंदिर के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के लिए पर्यटन विभाग द्वारा ₹75 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। सदर विधायक अदिति सिंह की पहल से क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहर को संवारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

मंदिर परिसर में पूर्ण वैदिक रीति-रिवाज, मंत्रोच्चार और क्षेत्रवासियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। भूमि पूजन के साथ ही मंदिर के विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विकास कार्यों के तहत बूढ़े बाबा मंदिर परिसर को भव्य स्वरूप प्रदान करने के साथ श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। मंदिर के सौंदर्यीकरण से क्षेत्र की धार्मिक पहचान को मजबूती मिलने के साथ स्थानीय पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने सदर विधायक अदिति सिंह का आभार जताते हुए कहा कि पौराणिक मंदिर के जीर्णोद्धार की लंबे समय से आवश्यकता महसूस की जा रही थी। ₹75 लाख की स्वीकृति से मंदिर परिसर के विकास को नई गति मिलेगी।

अदिति सिंह ने कहा कि क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करना प्राथमिकता है। बूढ़े बाबा का आशीर्वाद क्षेत्रवासियों पर सदैव बना रहे और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलें, यही हमारा संकल्प है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram