सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की संयुक्त टीम ने एयरपोर्ट परिसर में संदिग्ध वस्तुओं व संवेदनशील स्थानों की जांच की
सरोजनीनगर, लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। 15 अगस्त के मद्देनजर थाना सरोजनीनगर पुलिस और सीआईएसएफ की टीम ने डॉग स्क्वॉड एवं बीडीएस टीम के साथ एयरपोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं और संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। एयरपोर्ट परिसर में आने-जाने वाले यात्रियों और वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई।
सुरक्षा टीमों ने पूरे परिसर का जायजा लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं को परखा और आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराया। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियों को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एयरपोर्ट पर यात्रियों की सुरक्षा और सुचारु आवागमन को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
रिपोर्ट@ शकील अहमद