मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

बृजमनगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा कस्बा

14 Aug 2026, 10:50 AM • मानवाधिकार मीडिया

पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब, शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बृजमनगंज, महराजगंज। आजादी के अमृत काल के अवसर पर शुक्रवार को बृजमनगंज कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र यादव के संयुक्त एवं कुशल नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रीय लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत बृजमनगंज रेलवे स्टेशन से हुई। यात्रा शहीद स्मारक पहुंची, जहां लोगों ने अमर शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। इस दौरान राष्ट्रभक्ति के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा।

यात्रा का स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। यात्रा के समापन पर अमर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान विष्णु यादव, रवि यादव, बबलू जायसवाल, महेश जायसवाल, आर्यन जायसवाल, सोनू गुप्ता, क्रांतिमणि त्रिपाठी, सोलू शुक्ला, विकास तिवारी, संदीप यादव, गौरव यादव, इंद्रेश यादव, आकाश जायसवाल, सूरत सिंह जायसवाल, रवि वर्मा, अरुण यादव, आदर्श यादव, शिव जायसवाल, शिवम जायसवाल, राहुल यादव, रोहित यादव, पप्पू यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।