प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में सौरभ-रांका के साथ क्या हुआ? अब अभिजीत के अंदर जाने की बारी ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 हूती विद्रोहियों ने यमन के राष्ट्रपति भवन पर हमला किया: 5 बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, 4 की मौत; प्रधानमंत्री ... ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

JAMSHEDPUR : नदी किनारे बस्तियों का मेयर सुधा गुप्ता ने किया दौरा, दिया निर्देश 24 घंटे अलर्ट रहेगी रेस्क्यू टीम

जमशेदपुर/मानगो, झारखंड। लगातार हो रही बारिश के बीच नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी और नदी किनारे बसे इलाकों में जलजमाव की स्थिति को देखते हुए मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता ने शुक्रवार को नदी किनारे स्थित विभिन्न बस्तियों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया जिसमे श्याम नगर, राम नगर, कृष्णा नगर और स्वर्णरेखा नदी के तट पर बसे अन्य बस्ती थे, उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में पानी भरने के कारणों की समीक्षा की तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

दौरे के दौरान मेयर ने बस्तियों में जलजमाव, नालियों की स्थिति, नदी के बढ़ते जलस्तर तथा लोगों के आवागमन की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू टीम को पूरी तरह अलर्ट रखा जाए और 24 घंटे प्रभावित क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की जाए।

मेयर सुधा गुप्ता ने स्पष्ट निर्देश दिया कि यदि किसी क्षेत्र में बाढ़ का पानी लोगों के घरों तक पहुंचता है या लोगों की सुरक्षा को खतरा उत्पन्न होता है, तो उन्हें तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था की जाए। प्रभावित परिवारों के लिए आवश्यकता के अनुसार मुफ्त चिकित्सा सुविधा, सूखा राशन, पेयजल एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की तैयारी रखने को भी कहा गया।

उन्होंने कहा कि आपदा की स्थिति में नगर निगम की पहली प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय जरूरी है। मेयर ने अधिकारियों से कहा कि संवेदनशील स्थानों की लगातार निगरानी की जाए और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*स्थायी समाधान की दिशा में मेयर की पहल*

मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि हर वर्ष बारिश के दौरान नदी किनारे की बस्तियों में जलजमाव और बाढ़ की समस्या उत्पन्न होती है। केवल राहत और बचाव कार्य से समस्या का स्थायी समाधान संभव नहीं है। इसके लिए दीर्घकालिक एवं स्थायी जल निकासी और बाढ़ नियंत्रण व्यवस्था विकसित करनी होगी।

उन्होंने बताया कि नदी किनारे के क्षेत्रों को बाढ़ और जलजमाव से स्थायी राहत दिलाने के उद्देश्य से उन्होंने पहले ही संबंधित स्तर पर स्लुइस गेट और बांध निर्माण/सुदृढ़ीकरण से जुड़ी योजनाओं के लिए पत्राचार किया है। इन योजनाओं को HLMC में योजना सूचीबद्ध किए जाने की दिशा में भी पहल की गई है।

मेयर ने कहा कि स्लुइस गेट, बांध एवं प्रभावी जल निकासी व्यवस्था विकसित होने से नदी के बढ़ते जलस्तर के दौरान पानी के अनियंत्रित प्रवेश को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और लंबे समय में नदी किनारे रहने वाले लोगों को बार-बार होने वाली परेशानी से राहत मिल सकेगी।

उन्होंने कहा, “बाढ़ की स्थिति में राहत और बचाव तत्काल जरूरत है, लेकिन हमारा लक्ष्य इसका स्थायी समाधान करना है। नदी किनारे रहने वाले नागरिकों को हर वर्ष भय और असुरक्षा के बीच जीवन नहीं बिताना पड़े, इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से स्थायी व्यवस्था विकसित की जाएगी।”

मेयर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि संवेदनशील बस्तियों की सूची तैयार रखते हुए वहां उपलब्ध राहत संसाधनों, रेस्क्यू टीम, चिकित्सा सुविधा और सुरक्षित स्थानों की जानकारी अपडेट रखी जाए। साथ ही, जरूरत पड़ने पर लोगों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए आवश्यक तैयारी पूरी रखने को कहा।

दौरे के दौरान उप नगर आयुक्त बिजय वर्मा, सहायक नगर आयुक्त चंदन कुमार, नगर प्रबंधक निशांत कुमार एवं प्रदीप कुमार, असिस्टेंट इंजीनियर अमित आनंद सहित नगर निगम के संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मेयर को प्रभावित क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति एवं जलजमाव से संबंधित जानकारी दी।

मेयर ने कहा कि नगर निगम की पूरी टीम बारिश और बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है तथा नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाया जा रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram