सैन्य टुकड़ी ने मार्च पास्ट कर दिया देशभक्ति का संदेश, सिद्धार्थ सिंह ने विद्यार्थियों से भविष्य को लेकर सचेत रहने का किया आह्वान
लालगंज, रायबरेली। कस्बे के बक्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल लालगंज में स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के बच्चों की सैन्य टुकड़ी ने विद्यालय के चारों ओर मार्च पास्ट करते हुए देशभक्ति संगीत की ध्वनियों के साथ देशभक्ति का संदेश दिया।
ध्वजारोहण प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह व शालिनी सिंह ने संयुक्त रूप से किया, इसमें सहयोग प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन ने किया।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए प्रशासनिक सचिव सिद्धार्थ सिंह ने कहा कि हमें अपने आने वाले 20 वर्षों को ध्यान में रखते हुए ही लक्ष्य का निर्धारण करना चाहिए, तभी हम भविष्य के प्रति सही दिशा में चल सकते हैं।
वहीं प्रबंध निदेशक सुनील सिंह ने भी अपने संदेश में बच्चों को सदैव देश के प्रति सचेत और योगदान देने के लिए तत्पर रहने की बात कही। प्रबंधक शांतनु सिंह ने भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संदेश में बच्चों को सदैव देशहित में तत्पर रहने की बात कही।
बच्चों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी देशभक्ति का लोहा मनवाया। देश को आजाद करने वाली विभिन्न विभूतियों की वेशभूषा में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सभी को मोहित किया।
इस अवसर पर आए हुए अभिभावकों के प्रति आभार प्रधानाचार्य अभिषेक रंजन ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण तिवारी ने किया। कार्यक्रम का संयोजन प्रीति श्रीवास्तव, शिवसागर, राम प्रकाश मिश्रा, बी.एन. यादव, ओम शिव यादव एवं विनीत सिंह ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्चना सिंह, प्रशांत दुबे, आस्था सिंह, सीमा सिंह, अनुराधा सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों का अपना-अपना यथोचित योगदान रहा।