प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 मुंबई में CJP का प्रदर्शन हुआ फ्लॉप, 50 से 80 लोग भी एक साथ नजर नहीं आए ✦
खबर #3 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #4 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 ये लोग... नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार ✦
खबर #7 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #8 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #9 बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत ✦
खबर #10 रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बयान पर एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक ने दिया जवाब ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, एनसीसी कैडेट्स ने निकाली प्रभात फेरी

ध्वजारोहण के बाद वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

बृजमनगंज, महराजगंज। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज बृजमनगंज, महराजगंज में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक माया जायसवाल, अध्यक्ष राकेश जायसवाल एवं प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनेक वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, एकता और जिम्मेदारी की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने प्रभात फेरी निकालकर लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत की। प्रभात फेरी के दौरान रामबरन दास ने स्वतंत्रता एवं राष्ट्रप्रेम से संबंधित जोशीले नारे लगाकर वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनमें देशभक्ति गीत, नाटक एवं अन्य प्रस्तुतियां प्रमुख रहीं।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य डॉ. राम अवतार ने प्रबंधक माया जायसवाल, अध्यक्ष राकेश जायसवाल तथा पूर्व प्रबंधक आशीष कुमार जायसवाल को अंगवस्त्र भेंट कर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, एनसीसी कैडेट्स, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समारोह का समापन राष्ट्रप्रेम, एकता और देश की अखंडता का संकल्प लेकर किया गया। पूरे कार्यक्रम में विद्यालय परिसर भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram