प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा हिरासत से आईं बाहर अभिजीत दीपके को 'पुलिस ने किया अरेस्ट' ✦
खबर #2 ट्रंप ने भारत और चीन को दी बड़ी राहत, रूस से जुड़े कई प्रतिबंधों को हटाया ✦
खबर #3 ध्रुव राठी पहुँचे लंदन, बोले- 'अब समय आ गया है कि...' ✦
खबर #4 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #8 'सुधार नहीं किया तो रद्द होगा लाइसेंस', FSSAI ने रेडिसन ब्लू होटल को जारी किया नोटिस ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज होने वाले प्रदर्शन पर नहीं लगाएंगे रोक, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश देने से इनकार किय ✦
खबर #11 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

नागेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस पर भव्य आयोजन, रुद्राभिषेक के साथ होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और विशाल भंडारा

नागपंचमी पर पिपरसंड में धार्मिक आयोजन, आचार्य करुणाकांत शास्त्री के सानिध्य में होगा रुद्राभिषेक

शकील अहमद

सरोजनी नगर, लखनऊ। नागपंचमी के पावन अवसर पर 17 अगस्त 2026, सोमवार को पिपरसंड स्थित बाबा जय सिंह फार्म हाउस में नागेश्वर महादेव के 14वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में भव्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। कार्यक्रम में रुद्राभिषेक के साथ धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

आयोजकों के अनुसार रुद्राभिषेक आचार्य करुणाकांत शास्त्री जी, अयोध्या धाम ज्योतिषाचार्य के सानिध्य में संपन्न कराया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा।

शाम चार बजे से विशाल भंडारे में प्रसाद वितरण शुरू किया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागी बनने तथा प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

कार्यक्रम के आयोजक संजय सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा एवं पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा भाजपा, गुस्इद्ध सिंह चौहान, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा समस्त क्षेत्रवासी हैं। आयोजकों ने बताया कि स्थापना दिवस को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

संजय सिंह चौहान का संदेश

उन्होंने कहा कि नागपंचमी सनातन परंपरा में श्रद्धा, आस्था और प्रकृति के प्रति सम्मान का पर्व है। भगवान शिव और नाग देवता की आराधना से जुड़ा यह पर्व हमें जीव-जंतुओं तथा प्रकृति के संरक्षण का संदेश देता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म और संस्कृति के इस पर्व को श्रद्धा एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

आचार्य करुणाकांत शास्त्री का संदेश

उन्होंने कहा कि नागपंचमी भगवान शिव की आराधना और नाग देवता के प्रति सम्मान का पावन पर्व है। इस दिन श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना करते हुए प्रकृति और जीवों के संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए। पर्व का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि सनातन संस्कारों और सद्भावना को आगे बढ़ाना भी है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram