प्रमुख समाचार
खबर #1 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #2 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #6 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #7 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #8 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #9 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #10 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #11 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #12 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

डॉ. राजेश्वर सिंह के जनसेवा अभियान से न्यू गुड़ौरा को मिली सौगात, 3 प्रकरणों का मौके पर निस्तारण

179वें सप्ताह में 52 जनसमस्याएं सुनी गईं, 60 वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क चश्मा और युवाओं को खेल किट मिली

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान के 179वें सप्ताह के अंतर्गत रविवार को टीम राजेश्वर द्वारा सरोजनीनगर दक्षिण प्रथम मंडल के न्यू गुड़ौरा क्षेत्र में जनसुनवाई शिविर के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं युवा सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए।

शिविर में कुल 52 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें वृद्धावस्था पेंशन, साइकिल सहायता, विधवा पेंशन, स्ट्रीट लाइट, सड़क एवं नाली निर्माण, छठ पूजा स्थल निर्माण, आयुष्मान भारत कार्ड, शौचालय, शहरी आवास, दिव्यांग पेंशन, सीवर लाइन, पुलिया निर्माण, आर्थिक सहायता, वाटर कनेक्शन, राशन कार्ड, विद्युत संबंधी समस्याओं एवं बाल सेवा योजना से संबंधित आवेदन शामिल रहे।

इनमें से 3 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करते हुए श्रीमती शांति देवी, श्रीमती सरस्वती एवं श्रीमती मिथलेश रावत के आयुष्मान भारत कार्ड तत्काल बनवाए गए, जबकि शेष प्रकरण संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजे गए।

साईं ऑप्टिकल के सहयोग से आयोजित निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 75 लोगों की आंखों की जांच की गई। इनमें से 60 जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे।

युवाओं एवं बच्चों को खेलों से जोड़ने के लिए 191वें बॉयज यूथ क्लब एवं 129वें गर्ल्स यूथ क्लब का गठन किया गया। इस अवसर पर बॉयज यूथ क्लब के बच्चों को क्रिकेट एवं वॉलीबॉल किट, जबकि गर्ल्स यूथ क्लब की बच्चियों को बैडमिंटन, वॉलीबॉल एवं कैरम किट वितरित की गईं।

शिक्षा को प्रोत्साहन देते हुए सोनाली वर्मा (74.8%), उत्कर्ष गुप्ता (85.4%), सोनाली रावत (74.8%) एवं ईशा खरे (76.6%) को डॉ. राजेश्वर सिंह की पहल पर साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया।

डॉ. राजेश्वर सिंह के मार्गदर्शन में संचालित “आपका विधायक, आपके द्वार” अभियान जनसुनवाई के साथ स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का सतत प्रयास है।

इसी संकल्प के साथ सरोजनीनगर को सशक्त, समृद्ध, शिक्षित एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अभियान निरंतर आगे बढ़ रहा है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram