प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव पद से हटाई गईं केटी जकारिया, नियुक्ति के सिर्फ 5 दिन बाद हुई छुट्टी ✦
खबर #4 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #5 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #6 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

रायबरेली में भतीजे की हत्या के मामले में चाचा समेत चार गिरफ्तार, दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी

– मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर हुआ था विवाद, रात में खेत पर शिव बाबू की लाठी-डंडों से पिटाई के बाद मौत

रायबरेली। खीरों थाना क्षेत्र के एकौनी गांव में पांच दिन पहले मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर चाचा और भतीजे के बीच हुए विवाद के बाद भतीजे शिव बाबू की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा समेत चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में वांछित दो अज्ञात आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।

बीते शुक्रवार, 28 अगस्त को एकौनी गांव में चाचा चंद्रपाल और भतीजे शिव बाबू के बीच मोटरसाइकिल ले जाने को लेकर दिन में विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत करा दिया था।

आरोप है कि रात में विवाद बढ़ने पर खेत गए शिव बाबू (22) पुत्र चंद्रलाल के साथ उसके चाचा चंद्रपाल पुत्र मैकूलाल, चंद्रपाल की पत्नी सविता तथा उनके दो पुत्रों मन्नू और रामबाबू ने लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में गंभीर रूप से घायल शिव बाबू की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक के पिता चंद्रलाल की तहरीर पर पुलिस ने चाचा, चाची और उनके दो पुत्रों समेत चार नामजद तथा दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था। मामले में पुलिस ने 31 अगस्त को मृतक की चाची सविता और दो चचेरे भाइयों मन्नू तथा रामबाबू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बुधवार को पुलिस ने घटना में वांछित आरोपी और मृतक के चाचा चंद्रपाल पुत्र मैकूलाल को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस तरह मामले में अब तक चार नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घटना में वांछित दो अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram