प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 तिहाड़ में CJP नेताओं की पहली रात बेचैनी में गुजरी, जमीन पर दो कंबल बिछाकर सोए सौरव दास और आशुतोष रांका ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 कॉकरोच पार्टी का तिरंगा मार्च पुलिस ने रोका: अभिजीत दीपके हिरासत में, VIDEO मैसेज जारी किया; नेहा बोरा समेत... ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #8 कैंसर रिसर्च में फर्जीवाड़ा: 4 हजार से ज्यादा मेडिकल रिसर्च पेपर्स निकले फर्जी, खतरे में लाखों जानें ✦
खबर #9 अंकिता भंडारी के मां-बाप को पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में शशि थरूर, बोले- ✦
खबर #10 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 ट्रंप की नई प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की 4 दिन में छुट्टी! बार एग्जाम पास न करने पर उठे सवाल ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा सेवा संकल्प अभियान के महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त

– नियुक्ति पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, राकेश जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

बृजमनगंज/महाराजगंज। आदर्श नगर पंचायत बृजमनगंज के अध्यक्ष राकेश जायसवाल को भारतीय जनता पार्टी ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भाजपा के सेवा संकल्प अभियान का महाराजगंज जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति की जानकारी मिलते ही बृजमनगंज सहित जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में खुशी का माहौल रहा। वरिष्ठ पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं और नगर पंचायत के सभासदों ने राकेश जायसवाल को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राकेश जायसवाल लंबे समय से “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के मंत्र के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत में कराए गए विकास कार्यों, स्वच्छता अभियान और हाल ही में गौशाला के शुभारंभ को उनकी सेवा भावना से जोड़ते हुए उनकी सराहना की।

भाजपा पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि राकेश जायसवाल के नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान को जिले में गति मिलेगी और पार्टी की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के प्रयास किए जाएंगे।

नवनियुक्त जिला प्रभारी राकेश जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के सेवा संकल्प को घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी बच्चू लाल चौरसिया, मंडल अध्यक्ष दिलीप गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख उदयराज यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हरिश्चंद्र सोनकर, जेपी गौड़, कन्हैया चौहान, सभासद झीनक विश्वकर्मा, सभासद धर्मेंद्र चौरसिया, सभासद प्रद्युम्न सिंह, सभासद मनोज जायसवाल, चंद्रशेखर यादव, राजन चौरसिया, राजू जायसवाल सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राकेश जायसवाल को शुभकामनाएं दीं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram