बृजमनगंज में ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस
– दुबौलिया टोला हरपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बृजमनगंज (महाराजगंज)। बृजमनगंज थाना क्षेत्र के दुबौलिया टोला (हरपुर) स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार सुबह ट्रेन की चपेट में आने से करीब 30 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना शनिवार, 12 सितंबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही बृजमनगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत ट्रेन संख्या 15132 की चपेट में आने से हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कानूनी प्रक्रिया पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए महाराजगंज जिला मर्चरी हाउस भेज दिया। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में मृतक की फोटो और हुलिए के आधार पर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।