प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #6 प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- ये भारत का... ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

लखनऊ में छह वर्षीय बालिका घर से हुई लापता, कृष्णानगर पुलिस ने 5 घंटे में सकुशल किया बरामद

– खेलते समय घर से निकली थी बच्ची, फोटो और हुलिया सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित कर पुलिस ने शुरू की तलाश

शकील अहमद

लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में घर से लापता हुई छह वर्षीय बालिका को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब पांच घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर 2026 को सुबह करीब 9 बजे बालिका खेलते समय घर से कहीं चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने करीब 11 बजे कृष्णानगर थाने में सूचना दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल बालिका की तलाश शुरू की। गीतापल्ली, आजाद नगर, पकरी पुलिया और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाश के साथ लोगों से पूछताछ की गई।

इसके अलावा बालिका का फोटो और हुलिया विभिन्न पुलिस एवं मीडिया सोशल मीडिया ग्रुपों में प्रसारित कर जनसहयोग से तलाश का प्रयास किया गया।

इसी दौरान मीडिया ग्रुप के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली कि खजाना चौराहा क्षेत्र में पीले रंग का टॉप पहने एक बच्ची मिली है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल आशियाना क्षेत्र में पहुंचकर तलाश और सत्यापन किया, जहां गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया।

आवश्यक सत्यापन और नियमानुसार कार्रवाई के बाद बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सकुशल बरामद होने पर परिजनों ने कृष्णानगर पुलिस की त्वरित कार्रवाई के साथ ही तलाश में सहयोग करने वाले मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram