प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #4 कल का मौसम 17 अक्टूबर: 12 घंटे के भीतर 16 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 80 की स्पीड से हवा; IMD अपडेट ✦
खबर #5 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #6 यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार, आ गया सर्वे; योगी आदित्यनाथ-अखिलेश यादव में कितनी टक्कर? ✦
खबर #7 Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 16 अक्टूबर 2026 की शाम की बड़ी खबरें और अन्य समाचार ✦
खबर #8 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #9 भास्कर अपडेट्स: लालकृष्ण आडवाणी हॉस्पिटल में एडमिट, सीने में इंफेक्शन, हालत स्थिर ✦
खबर #10 Starlink से टक्कर पर रिलायंस का बड़ा जवाब, कहा- हमें कभी मुकाबले का डर नहीं रहा, सभी कंपनियों का स्वागत है ✦
खबर #11 उमरा पर सऊदी अरब जा रहे जायरीनों को भारत ने दी ये सलाह... हूती अटैक के बीच किया अलर्ट ✦
खबर #12 मिडिल-ईस्ट को फिर दहलाने का प्लान बना रहे ट्रंप, ईरान पर पहली बार करेंगे मदर्स ऑफ ऑस बम MOAB का इस्तेमाल? ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

सरोजनीनगर में विहिप स्थापना दिवस समारोह आयोजित, पार्षद गीता देवी गुप्ता ने मुख्य वक्ता राजेश सिंह को किया सम्मानित

– अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर किया स्वागत, सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित पर वक्ताओं ने रखे विचार

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर ब्लॉक सभागार में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरोजनीनगर प्रथम वार्ड की पार्षद गीता देवी गुप्ता ने मुख्य वक्ता राजेश सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विश्व हिंदू परिषद का अंगवस्त्र पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान एवं स्वागत किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता ने कहा कि सनातन संस्कृति, सामाजिक एकता और राष्ट्रहित के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। मुख्य वक्ता राजेश सिंह ने अपने संबोधन में सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित, सामाजिक एकता और समाज के प्रति जिम्मेदारियों पर विचार रखे।

कार्यक्रम की प्रस्तावना प्रांत सह मंत्री प्रवीन ने रखी। वहीं, सर्वेश्वर महादेव मंदिर के पुजारी ने उपस्थित लोगों को आशीर्वचन प्रदान किया। हीराराय ने संगठन गीत और एकल गीत की प्रस्तुति दी, जिससे सभागार में राष्ट्रभक्ति और सनातन संस्कृति का वातावरण बना।

समारोह में पार्षद गीता देवी गुप्ता, मनोज पाठक, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, नगर संघचालक, पूजा जी, सरोजनीनगर वार्ड की पार्षद, सुरेश सिंह, राजेंद्र सिंह ‘राजू’, शिव बख्श सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन चंद्रभान सिंह, गो-आधारित कृषि प्रशिक्षण प्रमुख, लखनऊ क्षेत्र ने किया।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram