महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने मंगलवार को 21 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए नई तैनाती दी है। तबादले में कई उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभार सौंपा गया है, जबकि कई के थाना और पुलिस लाइन स्तर पर कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।आदेश के अनुसार नरेन्द्र पटेल को थाना कोठीभार से स्थानांतरित कर वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोल्हुई बनाया गया है। वहीं रमेश वरुण को चौकी प्रभारी पकड़ी से थाना कोल्हुई भेजा गया है। शोभा यादव को कोल्हुई से वरिष्ठ उपनिरीक्षक भिटौली की जिम्मेदारी दी गई है।इसके अलावा नेहा कुमारी को चौकी प्रभारी पकड़ी, भूपेन्द्र कुमार सिंह को चौकी प्रभारी जेल, रूपेश पाल को चौकी प्रभारी सिसवा मुंशी, मधुकर सिंह को चौकी प्रभारी खुटहाँ, गोविन्दर यादव को चौकी प्रभारी शिकारपुर, देवेन्द्र दुबे को चौकी प्रभारी मुजुरी, अजय कुमार यादव को चौकी प्रभारी अड्डा बाजार तथा अनिश कुमार सिंह को चौकी प्रभारी परतावल बनाया गया है।संदीप कुमार चौधरी को चौकी प्रभारी लक्ष्मीपुर, अखिलेश यादव को जनसुनवाई सेल, रमेश पुरी को वरिष्ठ उपनिरीक्षक पुरन्दरपुर, रामजी गुप्ता को वरिष्ठ उपनिरीक्षक निचलौल तथा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।एसपी ने सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को नवीन दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।