प्रमुख समाचार
खबर #1 नेहा बोरा, दीपके हिरासत में, सीजेपी-बीजेपी समर्थकों में नारेबाज़ी: 'लहरा दो तिरंगा' मार्च में क्या-क्या हुआ? ✦
खबर #2 स्टूडेंट लीडर नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया ✦
खबर #3 अभिजीत दिपके को प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया, नेहा बोरा भी डिटेन, दिल्ली पुलिस ने की कार्रवाई ✦
खबर #4 ड्रोन से लेकर मिसाइलों तक, आख़िर हूती विद्रोहियों के पास कहां से आ रहे हैं इतने ख़तरनाक हथियार? ✦
खबर #5 पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी की तबीयत बिगड़ी, फेफड़े में इंफेक्शन के चलते अपोलो में भर्ती ✦
खबर #6 बांग्लादेश के बाद उमर खालिद, नेहा बोरा ने अब क्या कह दिया? वीडियो दिखा भड़की BJP ✦
खबर #7 अंकिता भंडारी केस: देहरादून में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, दिल्ली में CBI से मिले माता-पिता ✦
खबर #8 CJP Protest Updates: तिरंगा यात्रा से पहले अभिजीत-नेहा पुलिस हिरासत में ✦
खबर #9 प्रशांत भूषण के 'सत्ता परिवर्तन' बयान पर क्यों गरमाई राजनीति? ✦
खबर #10 'मोदी का विरोध अलग, लेकिन बाहरी गोरा तय नहीं करेगा भारत के फैसले', एलन मस्क पर भड़के ओवैसी, बीजेपी को भी घेरा ✦
खबर #11 'पिकैक्स माउंटेन को तबाह करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमले की धमकी, बढ़ेगा तनाव! ✦
खबर #12 सऊदी अरब में बांग्लादेशी कपल को दी गई मौत की सज़ा, 'अश्लील हरकत' का आरोप ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)

महराजगंज में पुलिस फेरबदल, सात थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र बदले कुंवर गौरव सिंह पनियरा रवाना, आलोक कुमार सिंह संभालेंगे कोल्हुई की कमान

महराजगंज। जिले में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। एक निरीक्षक समेत कुल आठ पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।आदेश के अनुसार कोल्हुई थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह का तबादला कर उन्हें थानाध्यक्ष पनियरा की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं आलोक कुमार सिंह को कोल्हुई थाने की कमान सौंपी गई है।
इसके अलावा धर्मेंद्र कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली, अरविन्द कुमार सिंह को थानाध्यक्ष घुघली, सूरज कुमार को नौतनवा विशाल कुमार शुक्ला को सोनौली महेन्द्र कुमार मिश्रा को श्यामदेउरवा तथा अनूप तिवारी को सिंदुरिया की जिम्मेदारी दी गई है।
एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने सभी अधिकारियों को नए दायित्वों का निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था व अपराध नियंत्रण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram