प्रमुख समाचार
खबर #1 अग्निपथ योजना: सेना में अग्निवीरों को अब मिलेगा छह साल का कार्यकाल, जानिए अहम सवालों के जवाब ✦
खबर #2 'उम्मीद है आप मौसम का आनंद ले रहे होंगे...', दिल्ली में वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट का तंज ✦
खबर #3 अमेरिकी मध्यावधि चुनाव: इन परिणामों का बाकी दुनिया पर क्या असर पड़ेगा? ✦
खबर #4 रिजिजू की राहुल को 7 नसीहतें, कहा-मोदी से नफरत छोड़ें: BJP दुश्मन नहीं; राहुल तीन दिन में 4 बार पीएम को बहस... ✦
खबर #5 इजरायल में नेतन्याहू को बड़ा झटका, अरब पार्टियां आइज़ेनकोट को सरकार बनाने में समर्थन देने को तैयार ✦
खबर #6 BJP के लिए 'गले की हड्डी' बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा ✦
खबर #7 करोल बाग: गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, मोबाइल बैटरी को माना जा रहा वजह ✦
खबर #8 नाराज विधायकों की फारूक अब्दुल्ला के घर मीटिंग: मांगें नहीं मानीं तो 25 MLA इस्तीफा दे सकते हैं; 5 साल में ... ✦
खबर #9 बेंगलुरु में शख्स ने पत्नी समेत ससुराल पक्ष के 7 लोगों की हत्या की, एक-एक करके सभी को मारता चला गया, जानें ✦
खबर #10 Delhi AQI Today: दिल्ली में बढ़ती ठंड के साथ दमघोंटू हवा, रोहिणी-IIT सबसे प्रदूषित ✦
खबर #11 चुनाव में हार के बाद ट्रंप के लिए ईरान पर कोई कदम उठाना चुनौती, कूटनीतिक रास्ते बंद ✦
खबर #12 संकट में भारत को सबसे पहले याद आता है रूस, उसके बाद इजरायल है भरोसेमंद, एक सर्वे में हुआ बड़ा खुलासा ✦
📍 स्थान खोजा जा रहा है...
|
📅 लोड हो रहा है... • --:--:-- IST (+5:30)
Friday, 6 November 2026  |  लखनऊ, उत्तर प्रदेश हम कुछ अलग सोचते हैं, हम कुछ अलग करते हैं
 मानवाधिकार मीडिया मानवाधिकार मीडिया
MANVADHIKAR MEDIA • जनता की आवाज़, हर पल के साथ
विज्ञापन | Advertisement
ताज़ा खबर
BJP के लिए ‘गले की हड्डी’ बन गए UGC नियम; न रोलबैक का वादा, न जारी रखने का इरादा  •  यूपी पंचायत चुनाव पर बड़ा अपडेट: आयोग की इस रिपोर्ट को इलेक्शन टालने की ढाल बना सकती है सरकार  •  Betul Crime News : बटाई से खेती और पुरानी रंजिश के कारण की थी हत्या, आरोपी को किया गिरफ्तार  •  ISSF वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल मालवीय ने जीता सिल्वर, LA28 के लिए भारत का पहला ओलंपिक कोटा हासिल  •  चक्रवात ‘मुरासु’ से आंध्र प्रदेश में 8 मौतें, ₹1,918 करोड़ से अधिक का नुकसान  •  एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026: भारत ने जापान को 4-1 से हराकर रिकॉर्ड छठा खिताब जीता  •  लखनऊ में प्लॉट खरीदने का सपना हुआ पूरा! LDA ने 2,243 भूखंडों की निकाली लॉटरी, आज फिर खुलेगी किस्मत  •  मंदिरों और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, कई जिलों में मिले ई-मेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, लखनऊ में भी बढ़ाई गई चौकसी  •  लखनऊ नगर निगम का एक्शन, 3 कर्मचारी सस्पेंड, 2 की सेवा समाप्त, सफाई पर CM योगी ने जताई थी नाराजगी  •  दिवाली से पहले UP सरकार का बड़ा तोहफा, कर्मचारियों को मिलेगा 30 दिन का बोनस
होम » उत्तर प्रदेश » खबर का पेज

हरतालिका तीज पर बनी गांव में हुआ विशाल इनामी दंगल, रामपाल मिश्रा और राममूर्ति बने संयुक्त दंगल केसरी

हरतालिका तीज पर बनी गांव में हुआ विशाल इनामी दंगल, रामपाल मिश्रा और राममूर्ति बने संयुक्त दंगल केसरी

भाजपा नेता शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ ने पहलवानों का बढ़ाया उत्साह, बोले- सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं का प्रतीक है दंगल

शकील अहमद

विज्ञापन | Advertisement

सरोजनीनगर, लखनऊ। हरतालिका तीज के पावन अवसर पर सोमवार को सरोजनीनगर के बंथरा क्षेत्र के बनी गांव स्थित श्री रेतेश्वर महादेव धाम में हर वर्ष की तरह पौराणिक विशाल इनामी दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ शामिल हुए।

मुख्य अतिथि शिव शंकर सिंह ‘शंकरी’ ने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अखाड़े की मिट्टी अनुशासन, संस्कार और संघर्ष की प्रेरणा देती है। यही मिट्टी पहलवान को योद्धा बनाती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, अखाड़े से जुड़ने, शरीर को स्वस्थ रखने और अपनी परंपरा एवं संस्कृति को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

दंगल में मल्लावां, हरदोई के पहलवान रामपाल मिश्रा और दतिया, मध्य प्रदेश के पहलवान राममूर्ति को संयुक्त रूप से ‘दंगल केसरी’ का खिताब दिया गया।

विशाल दंगल में झांसी, उन्नाव, कानपुर, फतेहपुर, अयोध्या, बाराबंकी, गाजियाबाद, चंदौली, हाथरस समेत विभिन्न स्थानों और हरियाणा व दिल्ली सहित कई राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे।

इस अवसर पर प्रधान रमेश कुमार गुप्ता, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, पूर्व प्रधान जगनायक सिंह, भाजपा नेता विनय दीक्षित, शिव नारायण सिंह, अखिल भारतीय पाल महासभा के अध्यक्ष सज्जन पाल, लकी कपूर, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

शेयर करें:WhatsAppFacebookXTelegram
विज्ञापन | Advertisement

संबंधित खबरें