लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज कद्दू-भात से हुआ

Manindar Manish

November 17, 2023

जमशेदपुर (झारखंड)। छठ व्रती आज गंगा स्नान और भगवान भास्कर की पूजा करते हुए नहाय खाय के साथ छठ की शुरुआत की। छठ के पहला दिन नहाय खाय का भी विशेष महत्व है। आज के दिन को कद्दू भात भी खाया जाता है।

छठ के पहले दिन नहाय खाय पर कद्दू भात का विशेष महत्व है। छठ व्रती आज प्रसाद स्वरूप कद्दू का उपयोग करते है और साथ में अरवा चावल का भात, सेंधा नमक, चना दाल, आलू और फूल गोभी से बनी सब्जी से नहाए खाय के दिन बने प्रसाद को ग्रहण करते हैं।