मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोमुहानी घाट में भगवान भास्कर के उगते हुए स्वरूप की पूजा अर्चना कर अर्ध्य दिया

Manindar Manish

November 20, 2023

जमशेदपुर (झारखंड)। लोकआस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के अंतिम अनुष्ठान के दिन स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने दोमुहानी घाट में भगवान भास्कर के उगते हुए स्वरूप की पूजा अर्चना कर अर्ध्य दिया।

इस दौरान उन्होंने कहा है के छठी मईया और भगवान भास्कर झारखंड समेत पूरे देश को सुख, समृद्धि और खुशहाली प्रदान करें यही मंगलकामना हैं।

“मैंने अपना वायदा निभाया, सोनारी दुमुहानी छठ घाट में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा किया”

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मैं ने जमशेदपुर की सम्मानित जनता से वायदा किया था कि इस साल बेहतर व्यवस्था के साथ छठ मईया की पूजा का व्यवस्था करवाऊंगा।

छठी मैया और सूर्य भगवान के आशीर्वाद और प्रताप से इस बार हजारों की संख्या में आम लोगों एवं श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास एवं भक्तिमय वातावरण में छठ मईया की पूजा अर्चना की, पूजा के दौरान एवं पूजा संपन्न होने के बाद कई लोग मिले और व्यवस्था के लिए आभार और धन्यवाद दिया, मेरी कोई हैसियत नहीं की बिना छठी मईया के आशीर्वाद के कुछ कर पाऊं,जो हुआ सब माँ ने किया मैं सिर्फ माध्यम मात्र था।

पुनः यकीन दिलाता हूँ कि जो कमी बच गई है उसे अगले वर्ष पूरा करूंगा और छठ मईया के प्रताप और आशीर्वाद से और बेहतर व्यवस्था करने का प्रयास करूंगा, आप सभी के स्नेह, सहयोग और आशीर्वाद के लिए हृदय से आभार और धन्यवाद।

दोमुहानी घाट में मुख्य रूप से मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, अमित प्रसाद, विनोद साहू, अमित गिरी,आनंद पांडे, सुकू चौहान, राजू सिन्हा, रेखा कलंदी, शिल्पी चक्रवर्ती, बेबी सिंह मुंडा, सूरज हरपाल, सविता, प्यारी देवी, प्रेम लाल, विनोद रजक, जितेंद्र सिंह, राजेश रजक, निधि मिश्रा, पंकज अग्रवाल, डंपी अग्रवाल, राकेश अग्रवाल उपस्थित थे।