• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Monday, July 28, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home राज्य झारखंड

उत्तराखंड टनल हादसे से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को ₹1 करोड़ 11 लाख से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी राज्य सरकार

by Manindar Manish
December 2, 2023
in झारखंड
0
उत्तराखंड टनल हादसे से रेस्क्यू किए गए श्रमिकों को ₹1 करोड़ 11 लाख से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ेगी राज्य सरकार

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के श्रमिकों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के सभी 15 श्रमिकों को एयरलिफ्ट कराकर रांची लाया गया।

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल हादसे से सुरक्षित रेस्क्यू किए गए झारखंड के 15 श्रमिकों और उनके परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य के श्रमिकों और उनके परिजनों को आज एयरलिफ्ट कराकर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची लाया गया।

रांची आने वाले श्रमिकों में श्री विश्वजीत कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री सुबोध कुमार वर्मा (गिरिडीह), श्री अनिल बेदिया (रांची) श्री राजेंद्र वेदिया (रांची) श्री सुकराम बेदिया (रांची), श्री टिंकू सरदार (पूर्वी सिंहभूम), श्री गुणधार नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री रंजीत लोहार (पूर्वी सिंहभूम) श्री रविंद्र नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री समीर नायक (पूर्वी सिंहभूम) श्री भुक्तु मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), श्री महादेव नायक (पश्चिमी सिंहभूम), श्री चमरा उरांव (खूंटी), श्री विजय होरो (खूंटी), श्री गणपति होरो (खूंटी) शामिल हैं।

राज्य सरकार के पदाधिकरियों की टीम भेजी थी उत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने मुलाकात करने पहुंचे सभी श्रमिकों से कहा कि श्रमिकों के साथ है राज्य सरकार। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने श्रमिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए कई योजनाओं को शुरू किया है। जल्द देश के लगभग एक दर्जन राज्यों से एक इकरारनामा करने हेतु प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस इकरारनामा के तहत प्रवासी मजदूरों को हमारी सरकार हरसंभव मदद कर सकेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को हुनरमंद बनाने के लिए राज्य सरकार काम कर रही है। विगत कुछ महीनों में ही युवाओं को हुनरमंद बनाकर कई निजी क्षेत्रों में हजारों नौकरियां दी गयी हैं। इसके साथ-साथ सरकार सरकारी नौकरियों के तहत भी नियुक्तियां दे रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब आप श्रमिक भाइयों के टनल हादसे में फंसने की सूचना मिली तब आपके परिजनों के साथ-साथ पूरे राज्य वासियों के लिए भी काफी चिंता और डरावना का समय रहा। हम सभी लोग आपके सकुशल वापसी की प्रार्थना कर रहे थे।

राज्य सरकार ने आपके सकुशल घर वापसी के लिए अधिकारियों की टीम को उत्तराखंड भेजने का काम किया। आप सभी को अधिक से अधिक राहत पहुंचाई जा सके। आपके परिजनों को कोई तकलीफ न हो इस निमित्त हमारे पदाधिकारी दिन-रात लगे रहे। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों के साहस, धैर्य और बहादुरी की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने श्रमिकों को उपस्थित श्रमिकों को 1 करोड़ 11 लाख रुपए से अधिक राशि की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को अबुआ आवास योजना, पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड, कृषि यंत्र, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मनरेगा जॉब कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, पशुशेड योजना, ग्राम गाड़ी योजना समेत अन्य योजनाओं से आच्छादित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिकों से कहा कि कहा कि मैं स्वयं आपके रोजगार और आपको दिए जाने वाले योजनाओं की मॉनिटरिंग करूंगा।

मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि उत्तराखंड टनल हादसे में फंसे आप सभी श्रमिक सकुशल अपने राज्य एवं घर आ वापस आ गए हैं यह आपके परिवारजनों के साथ-साथ पूरे राज्यवासियों के लिए खुशी की बात है। मौके पर मुख्यमंत्री ने सभी श्रमिकों को अंग वस्त्र और शॉल भेंटकर अपनी ओर से शुभकामनाएं दीं।

मालूम हो कि गत 12 नवंबर के बाद उत्तराखंड के निर्माधीन सिलक्यारा टनल हादसे में 41 श्रमिक 16 दिनों तक फंसे रहे थे, जिन्हें विभिन्न रेस्क्यू टीमों द्वारा बड़ी मशक्कत के बाद वहां से निकाला गया। इस दौरान राज्य सरकार के अधिकारियों की एक टीम भी उत्तराखंड में मौजूद थी और वहां मौजूद श्रमिकों के परिवारजनों तथा फंसे हुए श्रमिकों की हरसंभव मदद कर रही थी।

इस अवसर पर श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक श्री विनोद सिंह, मुख्य सचिव श्री सुखदेव सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे, श्रम, नियोजन एवं प्रशिक्षण विभाग के सचिव श्री राजेश शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थें।

Share

Related Posts

झारखंड

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : प्रतिदिन 1 से 2 बजे तक अंचल अधिकारी से सीधे मिलकर पायें अपनी भूमि संबंधी समस्याओं का समाधान

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : उपायुक्त ने धालभूमगढ़ प्रखंड के बाबईदा गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर का किया निरीक्षण

July 28, 2025
झारखंड

JAMSHEDPUR : तैलिक साहू महासभा ने बागबेड़ा नया बस्ती में बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटा राहत सामग्री

July 27, 2025
Next Post

प्रयागराज क्राइम न्यूज़-- अभिषेक गुप्ता

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 19 विवादित जोड़े आपसी कलह भुलाकर साथ रहने को हुए राजी।

February 11, 2024

दो पक्षों में विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,

June 18, 2024
केंद्र की मोदी सरकार ने बजट पेश कर सभी वर्गों का ध्यान रखा है : अनमोल वर्मा “पप्पु”

केंद्र की मोदी सरकार ने बजट पेश कर सभी वर्गों का ध्यान रखा है : अनमोल वर्मा “पप्पु”

July 23, 2024

थाना परसरामपुर पुलिस द्वारा दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया!

August 3, 2023

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
  • JAMSHEDPUR : अबुआ आवास योजना के लाभुकों को सौंपे गए आवास की चाबी एवं उपहार, विधायक, बहरागोड़ा और उप विकास आयुक्त ने किया सामूहिक गृह प्रवेश कार्यक्रम का उद्घाटन
  • JAMSHEDPUR : हल्का कर्मचारी से संबंधित मामलों के निष्पादन हेतु प्रत्येक सोमवार को आयोजित हो रहा विशेष कैंप
  • प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रचार प्रसार हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जमशेदपुर शहर के विभिन्न प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
7658
2488872
Total Visitors
517
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.