राज्यपाल ने पंचायत में लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का किया वितरण

kamran

September 2, 2024

जमशेदपुर (झारखंड)। माननीय राज्यपाल, झारखंड श्री संतोष कुमार गंगवार द्वारा गोलमुरी सह जुगसलाई प्रखण्ड के हुरलुंग पंचायत में सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्ति वितरण किया गया।

महोदय द्वारा बुनकर, प्रगतिशील किसान, छात्र- छात्राओं से संवाद किया गया एवं सखी मंडल की दीदियों के उत्कृष्ट उत्पादों की जानकारी प्राप्त की।