संजय सिंह चौहान सहित कृषि विभाग अधिकारियो ने मिलकर लगाए महोगिनी व चंदन के पौधे

सद्दीक खान

September 19, 2024

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ । राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर क्षेत्र में कृषि विभाग लखनऊ द्वारा वर्ष 2024 -25 में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को गति प्रदान करते हुए ग्राम पिपरसंड में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें राजधानी प्रेस क्लब के वरिष्ठ संरक्षक/पूर्व जिला अध्यक्ष संजय सिंह चौहान , राम नरेश पाल ग्राम प्रधान पिपरसंड, शेष वीर सिंह पूर्व बीडीसी सदस्य, महेंद्र प्रताप सिंह एफपीओ प्रतिनिधि, राम गोपाल सहायक विकास अधिकारी कृषि सरोजनीनगर सहित अभिषेक द्विवेदी प्रभारी राजकीय बीज भंडार ने मिलकर एक साथ महोगिनी व चंदन के पौधे लगाए।

इस मौके पर संजय सिंह चौहान ने बताया कि प्रत्येक वर्ष एक पेड़ अपने मां के नाम अवश्य लगाना चाहिए जिससे कि आसपास का पर्यावरण शुद्ध और साफ रहे और हम सभी स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सके, साथ ही जैसे जैसे पौधा बड़ा होता जायेगा , हमे मां की याद दिलाता रहेगा।